1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Anand Pandit Daughter Reception: प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी ऐश का वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों ने लगाए चार चांद

Anand Pandit Daughter Reception: प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी ऐश का वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों ने लगाए चार चांद

11 अप्रैल को फिल्म प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी ऐश का वेडिंग रिसेप्शन था. ऐसे में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने महफिल में शिरकत की और प्रोड्यूसर को बधाई दी. आनंद पंडित की बेटी ऐश के वेडिंग रिसेप्शन में शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, भूमि पेडिनेकर समेत कई सितारे पहुंचे. इस दौरान न्यूली वेड तापसी पन्नू ने अपने लुक से सबका ध्यान खींच लिया.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Anand Pandit Daughter Reception: फिल्म प्रोड्यूसर आनंद पंडित (Anand Pandit) की बेटी ऐश का वेडिंग रिसेप्शन 11 अप्रैल को था. ऐसे में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने महफिल में शिरकत की और प्रोड्यूसर को बधाई दी.

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

आनंद पंडित की बेटी ऐश के वेडिंग रिसेप्शन में शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, भूमि पेडिनेकर समेत कई सितारे पहुंचे. इस दौरान न्यूली वेड तापसी पन्नू ने अपने लुक से सबका ध्यान खींच लिया.


शाहरुख खान आनंद पंडित की बेटी ऐश के वेडिंग रिसेप्शन में ऑल ब्लैक लुक में पहुंचे. ब्लैक कोट-पैंट और बूट्स पहने किंग खान काफी डैशिंग लग रहे थे.

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस

अभिषेक बच्चन भी महफिल में शामिल हुए. इस दौरान वे ब्लू कुर्ता, व्हाइट पायजामा के साथ चप्पल पहने देसी लुक में नजर आए.

आनंद पंडित की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में तापसी पन्नू ने लाइमलाइट लूट ली. शादी के बाद एक्ट्रेस पहली बार नई नवेली दुल्हन सी सजी नजर आईं. तापसी के रिसेप्शन पार्टी में ऑल रेड लुक में देखा गया. लाल रंग की साड़ी, हाथ में लाल चूडियां पहने और माथे पर बिंदी लगाए एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

पढ़ें :- 'Ramayana': 'रामायण' फिल्म में अनुपम खेर बने 'धर्म के पंख' जटायु , बोले- गर्व है मेरा किरदार प्रमुख झलकियों में शामिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी पार्टी में किसी से कम नहीं लगीं. ब्लैक साड़ी पहने एक्ट्रेस काफी गॉर्जियल दिख रही थीं.
सुनील शेट्टी भी वेडिंग रिसेप्शन का हिस्सा बनें. उन्हें व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक सूट पहने देखा गया. ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी आनंद पंडित की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचीं. येलो कलर की बनारसी साड़ी पहने एक्ट्रेस काफी जच रही थीं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...