1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित, पत्नी नीलम को भी किया बाहर

मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित, पत्नी नीलम को भी किया बाहर

जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते शनिवार को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी नीलम को बाहर कर दिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते शनिवार को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी नीलम को बाहर कर दिया गया है।

पढ़ें :- JDU की समीक्षा बैठक में मंत्री अशोक चौधरी पर लगे गंभीर आरोप, नीरज कुमार ने की शिकायत!

जद(यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह के तरफ से पार्टी विरोधी गतिविधियों, पार्टी के दिशा-निर्देशों की अवहेलना एवं अभी संपन्न हुए विधान परिषद चुनाव में विरोधी दल के पक्ष में प्रचार करने तथा पार्टी के उम्मीदवार के विरुद्ध प्रचार करने के कारण जद(यू) की उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द की जाती है। साथ ही उचित प्रावधानों के तहत विधानसभा अध्यक्ष से इनकी विधान सभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश भी की गई है।

इसके साथ ही, पूर्व विधानसभा सदस्य नीलम देवी को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए अगले 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...