मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर (Renowned music composer Anirudh Ravichander) और सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर काव्या मारन (Kavya Maran, co-owner of Sunrisers Hyderabad) के वेडिंग रिसेप्शन (Wedding Reception) का निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो अब चर्चा में है।
नई दिल्ली। मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर (Renowned music composer Anirudh Ravichander) और सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर काव्या मारन (Kavya Maran, co-owner of Sunrisers Hyderabad) के वेडिंग रिसेप्शन (Wedding Reception) का निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो अब चर्चा में है। कार्ड का शानदार डिजाइन और रिसेप्शन में शामिल होने वाले बड़े मेहमानों की लिस्ट लोगों का ध्यान खींच रही है। इस खास समारोह में राजनीति से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक की कई जानी-मानी हस्तियों को बुलाया गया है।
बेहद खूबसूरत है अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन का कार्ड
अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन का निमंत्रण कार्ड पिंक व्हिसल मैन की रंजनी अयंगर ने डिजाइन किया है। कार्ड को आइवरी और हल्के नीले रंग के एक खूबसूरत बॉक्स में रखा गया है। इसमें उभरे हुए अक्षरों वाली स्टेशनरी, बारीक डिजाइन और पुराने जमाने की शाही मुहर जैसी सजावट की गई है।
रंजनी अयंगर ने सोशल मीडिया पर इस कार्ड की झलक भी शेयर की है। उन्होंने कपल के लिए निमंत्रण कार्ड डिजाइन करने के अनुभव को बेहद खास और सुखद बताया। यह डिजाइन यूरोप की बारोक कला से प्रेरित है। कार्ड का शाही अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।
कब होगा अनिरुद्ध-काव्या को ग्रैंड रिसेप्शन?
अनिरुद्ध और काव्या का वेडिंग रिसेप्शन (Wedding Reception) 21 नवंबर को चेन्नई में होने वाला है। मारन परिवार ने इस समारोह के लिए कई बड़े राजनेताओं को न्योता दिया है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी शामिल हैं।
सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन (Kalanithi Maran, Chairman of the Sun Group) और उनकी पत्नी कावेरी मारन (Wife Kaveri Maran) खुद कई राजनीतिक नेताओं से मिलकर उन्हें रिसेप्शन का निमंत्रण दे रहे हैं। परिवार ने अनिरुद्ध के माता-पिता, अभिनेता रवि राघवेंद्र और लक्ष्मी रविचंदर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की और उन्हें समारोह में आने का न्योता दिया।
इसके अलावा मारन परिवार ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से भी मुलाकात की। इस दौरान अनिरुद्ध भी उनके साथ मौजूद थे। रिसेप्शन के मेहमानों की लिस्ट में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नाम भी शामिल हैं।
अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में ये सितारे हो सकते हैं शामिल
अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के पहुंचने की भी उम्मीद है। बता दें कि रजनीकांत के अलावा एआर रहमान, शिवकार्तिकेयन और उनकी पत्नी आरती, अजित कुमार और डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार को भी न्योता दिया गया है। वहीं, साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भी इस खास मौके पर शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन?
अनिरुद्ध रविचंदर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर हैं। उन्होंने तमिल और तेलुगु सिनेमा की कई हिट फिल्मों में संगीत दिया है। उनका नया प्रोजेक्ट रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ है।
वहीं, काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। वह सन टीवी नेटवर्क में डायरेक्टर हैं। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े होने के कारण भी वह काफी लोकप्रिय हैं।
कब होगी कपल की शादी?
अनिरुद्ध और काव्या का वेडिंग रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होना तय बताया जा रहा है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों नवंबर में ग्रीस में शादी कर सकते हैं। हालांकि, शादी की तारीख और जगह को लेकर अभी तक अनिरुद्ध और काव्या की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।