चेन्नई। चेन्नई स्थित अन्ना विश्वविद्यालय कैंपस (Anna University Campus) में एक छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का मामला (Sexual Harassment Case) हाल ही में सामने आया। इस घटना को लेकर पूरे राज्य में रोष है। वहीं तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई (Tamil Nadu BJP President K Annamalai) भी बहुत गुस्से में हैं। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए खुद को कोड़े मारे। साथ ही राज्य सरकार पर हमलावर हुए। उन्होंने इससे एक दिन पहले एलान किया कि वह 48 दिनों के लिए उपवास पर रहेंगे।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
Video-चेन्नई स्थित अन्ना विश्वविद्यालय कैंपस में एक छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का मामले को लेकर तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने न्याय की मांग करते हुए खुद को कोड़े मारे।
Anna University Sexual harassment Case #KAnnamalai #AnnaUniversity #TamilNadu #Viral #ViralVideo pic.twitter.com/pk3sYUqNBU— santosh singh (@SantoshGaharwar) December 27, 2024
नहीं पहनूंगा जूते : के. अन्नामलाई
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
अन्नामलाई ने कहा कि जब तक डीएमके (DMK) को सत्ता से हटा नहीं दिया जाता, तब तक वह जूते नहीं पहनेंगे।
क्या है मामला?
अन्ना यूनिवर्सिटी (Anna University) में हुई घटना ने पूरे चेन्नई को हिलाकर रख दिया है। तमिलनाडु की राजनीति गरमाने लगी है। यहां एक इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) किया गया। मामला तब सामने आया, जब छात्रा ने इसकी पुलिस से खुद शिकायत की थी। शुरू में पुलिस ने केस को हल्के में लिया और कोई कार्रवाई नहीं की। सोशल मीडिया पर केस उछला तब पुलिस हरकत में आई। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 37 वर्षीय आरोपी यूनिवर्सिटी परिसर के पास में बिरयानी बेचता है। घटना 23 दिसंबर की है।
पुलिस ने बनाई चार टीमें
छात्रा ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह कॉलेज परिसर में अपने दोस्त से बात कर रही थी। तभी आरोपी वहां पहुंचा और उसके साथ यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) किया। ग्रेटर चेन्नई महानगर पुलिस (Greater Chennai Metropolitan Police) ने एक बयान में बताया कि पीड़िता ने कोट्टूरपुरम महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई और मामला दर्ज कर लिया गया। बयान के मुताबिक जांच के लिए चार विशेष टीम गठित की गई हैं।
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है