1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. नागपुर हिंसा में हुए नुकसान के लिए मुआवजे का ऐलान; जानिए किसको मिलेगा कितना पैसा

नागपुर हिंसा में हुए नुकसान के लिए मुआवजे का ऐलान; जानिए किसको मिलेगा कितना पैसा

Compensation to victims of Nagpur violence: महाराष्ट्र के नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा में एक मकान और कई दर्जन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा था। राजस्व मंत्री और नागपुर के प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पंचनामा शुरू करने का आदेश दिया था। जिसके बाद नागपुर के जिलाधिकारी ने पंचनामा और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, हिंसा के पीड़ितों को नुकसान की भरपाई के लिए सरकार मुआवजे का ऐलान किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

पंचनामा रिपोर्ट के अनुसार, नागपुर हिंसा में कुल 62 वाहनों को नुकसान पहुंचा था जिनमें 36 कारें, 22 दोपहिया वाहन, 2 क्रेन और 2 तीन पहिया वाहन शामिल हैं। इसके अलावा एक मकान को भी क्षति पहुंची थी। जिला प्रशासन ने इसके साथ ही मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन लोगों के वाहनों का पूरी तरह से नुकसान हुआ है, उन्हें 50,000 रुपये का मुआवजा मिलेगा। जबकि जिन गाड़ियों को कम नुकसान पहुंचा है, उनके लिए 10,000 रुपये का मुआवजा निर्धारित किया गया है। हालांकि, जो लोग बीमा का लाभ उठा चुके हैं, उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा।

दूसरी तरफ, दंगे के दौरान जिन संपत्तियों को नुकसान हुआ, उनके पंचनामा की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी प्रभावित इलाके के घर-घर जाकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं और सभी का लेखा-जोखा तैयार कर रहे हैं। बता दें कि नागपुर में हिंसा एक अफवाह के बाद फैली थी। जिसमें दावा किया गया था कि औरंगजेब की कब्र हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन के प्रदर्शन के दौरान पवित्र आयत लिखी चादर जलाई गई।

हिंसा के दौरान DCP स्तर के 3 अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।  पुलिस ने मुख्य आरोपी एवं ‘माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी’ की शहर इकाई प्रमुख फहीम खान और 5 अन्य के खिलाफ राजद्रोह और सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। वहीं, अब तक कुल 105 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 10 किशोर भी हिरासत में लिए गए हैं।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...