1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Anurag Kashyap की लाडली आलिया कश्यप की शादी की तस्वीरें हुई वायरल, आलिया के लिपलॉक ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

Anurag Kashyap की लाडली आलिया कश्यप की शादी की तस्वीरें हुई वायरल, आलिया के लिपलॉक ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

गुलाबी रंग के लहंगे में सजी अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की लाडली आलिया कश्यप (Alia Kashya) बुधवार को शादी के बंधन में बंध गईं। आलिया ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

: गुलाबी रंग के लहंगे में सजी अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की लाडली आलिया कश्यप (Alia Kashya) बुधवार को शादी के बंधन में बंध गईं। आलिया ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसमें कन्यादान की, फेरे की और भावुक दुल्हे की तस्वीरें हैं।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

आलिया कश्यप ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा कर कैप्शन में लिखा, “अब हम हमेशा के लिए साथ साथ हैं।” शादी की तस्वीरों में से एक में आलिया और शेन मंडप में शादी की रस्में पूरी करते समय एक-दूसरे को देखते तो एक में आलिया अपनी दोस्तों के साथ एंट्री करती दिख रही हैं।

सबसे खास तस्वीर रही, जिसमें अनुराग कश्यप के दामाद और आलिया के दूल्हा शेन अपनी हमसफर को सामने देख बेहद भावुक नजर आए और इस दौरान वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। आलिया ने शादी के लिए गुलाबी और ऑफ व्हाइट कलर का लंहगा पहन रखा था, जिस पर मोतियों का काम है। वहीं, अपने खास दिन के लिए शेन ने ऑफ व्हाइट शेरवानी के साथ मैचिंग पगड़ी पहने।

शादी से पहले की रस्मों की तस्वीरें भी अनुराग कश्यप, आलिया ने शेयर की थी, जिसमें उनका परिवार रस्मों को धूमधाम के साथ मनाता नजर आया था। मेहंदी, हल्दी समेत हर एक रस्म की तस्वीरों के बाद अब शादी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे प्रशंसकों के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे काफी पसंद कर रहे हैं और न्यूली वेड कपल को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए शुभकामना दे रहे हैं।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

फिल्म निर्माता-निर्देशक गुनीत मोंगा ने लिखा, “हमेशा प्यार और आशीर्वाद।“ अभिनेत्री तनीषा संतोषी ने दिल वाले इमोजी कमेंट सेक्शन में डाले। मुंबई में शादी के बंधन में बंधे आलिया-शेन की शादी में परिवार के साथ फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात 2020 के कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान हुई थी। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते थे।

 

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...