HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अनुराग ठाकुर बनेंगे सूचना एवं प्रसारण मंत्री, अजय भट्ट लेंगे निशंक की जगह!

अनुराग ठाकुर बनेंगे सूचना एवं प्रसारण मंत्री, अजय भट्ट लेंगे निशंक की जगह!

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को प्रमोशन मिल सकता है। उनको सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार सौंपा जा स​कता। वहीं रमेश पोखरियाल निशंक की जगह उत्तराखंड के ही अजय भट्ट को नए शिक्षा मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को प्रमोशन मिल सकता है। उनको सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार सौंपा जा स​कता। वहीं रमेश पोखरियाल निशंक की जगह उत्तराखंड के ही अजय भट्ट को नए शिक्षा मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। मोदी कैबिनेट में अब तक महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर काम देख रही देबश्री चौधरी के स्थान पर बंगाल के शांतनु ठाकुर को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

इन नेताओं के मंत्री बनने की है संभावना

1. ज्योतिरादित्य सिंधिया
2. सर्वानंद सोनोवाल
3. अजय भट्ट
4. कपिल पाटिल
5. शांतनु ठाकुर
6. पशुपति पारस
7. नारायण राणे
8. मीनाक्षी लेखी
9. शोभा करांडलजे
10. अनुप्रिया पटेल
11. हिना गावित
12. अजय मिश्रा
13. सुनीता दुग्गल
14. भागवत कराड
15. भारती पवार

जेडीयू को मोदी कैबिनेट में 4 मंत्री पद मिल सकता है। जेडीयू के अध्यक्ष आरसीपी सिंह कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं । इसके अलावा मोदी कैबिनेट में तीन और नेता राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं। केंद्रीय कैबिनेट का मनोज तिवारी भी हिस्सा हो सकते हैं । पीएम नरेंद्र मोदी के घर पर पहुंच मुलाकात करने वाले नेताओं में शामिल थे। मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा के सांसद हैं । विदेश मंत्रालय के तेज-तर्रार प्रवक्ता रहे सैयदअकबरुद्दीन विदेश राज्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।

शाम छह बजे मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा। मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में 19 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद की संख्या 53 से बढ़़कर 72 हो जाएगी। कैबिनेट फेरबदल में कुछ मंत्रियों का कद भी बढ़ाया जा सकता है। इनमें प्रमुख नाम नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी का भी चल रहा है।

पढ़ें :- श्री राधाकृष्ण जी महाराज मंदिर की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शोभिक गोयल ने खरीदा, ​CM से लेकर DM तक हुई शिकायत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...