1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट पदों पर भर्ती का आवेदन 23 अगस्त से

सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट पदों पर भर्ती का आवेदन 23 अगस्त से

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट (Cooking Knowing) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट (Cooking Knowing) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 12 सितंबर 2024 तक जारी रहेगी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

भर्ती के लिए पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी तय तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से SCI की ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार योग्यता की जांच अवश्य कर लें।

क्या है पात्रता

इस भर्ती में आवेदन के के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th/ मैट्रिक उत्तीर्ण किया हो और साथ ही पाक कला (Cooking/ Culinary Arts) में 1 वर्षीय डिप्लोमा एवं तीन वर्ष का कुकिंग का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

आवेदन शुल्क

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 400 रुपये निर्धारित है वहीं एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग के लिए शुल्क 200 रुपये तय किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...