Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अरविंद केजरीवाल बोले- यूपी सरकार ने बिना FIR क़ानून की किस धारा के तहत बनाई SIT, ऊंचे लोगों को बचाने और हिंदूओं की आंखों में धूल झोंकने है का प्रयास

अरविंद केजरीवाल बोले- यूपी सरकार ने बिना FIR क़ानून की किस धारा के तहत बनाई SIT, ऊंचे लोगों को बचाने और हिंदूओं की आंखों में धूल झोंकने है का प्रयास

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि श्री राम मंदिर में चढ़ावे के चोरी की जांच करने के लिए यूपी सरकार के तरफ से बनायी गई SIT फ़र्ज़ी है। यूपी सरकार (UP Government) बताए कि किस क़ानून की किस धारा में ये SIT बनायी गई है? कानूनन बिना FIR के SIT नहीं बनती।

पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव
पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत पार्टी' बनाई , बोलीं- 2027 का चुनाव लड़ेंगे, आपका राज होगा,मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव

उन्होंने कहा कि ये SIT केवल मामले को रफ़ा दफ़ा करने, ऊंचे लोगों को बचाने और आम लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए बनायी गई है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि हर हिंदू और हर सनातनी पूछ रहा है कि मामले में FIR करके मामला CBI और ED को क्यों नहीं सौंपा जा रहा? उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में हिंदुओं को सबसे बड़ा धोखा ED पार्टी ने दिया है। हिंदुत्व के नाम पर हिंदुओं को हर क्षेत्र में जमकर लूटा है।

Advertisement