1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Ather Energy Festive Offer : त्योहार सीजन में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर , उत्सव Offer का उठाएं लाभ  

Ather Energy Festive Offer : त्योहार सीजन में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर , उत्सव Offer का उठाएं लाभ  

लोकप्रिय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता  एथर एनर्जी त्योहारों को देखते हुए 'Special Festive Offers' की घोषणा की है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ather Energy Festive Offer : लोकप्रिय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता  एथर एनर्जी त्योहारों को देखते हुए ‘Special Festive Offers’ की घोषणा की है। बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता ने सितंबर में 12,579 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे। 2023 में इसी अवधि के दौरान बेची गई 7,169 इकाइयों की तुलना में, साल-दर-साल (YoY) वृद्धि 75% थी। इसकी बाजार हिस्सेदारी 14% है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

इस खास फेस्टिव ऑफर के तहत कंपनी अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर 450X और 450 Apex दोनों मॉडल पर 25,000 रुपये तक का लाभ दे रही है। इन ऑफर्स में स्टैंडर्ड बैटरी वारंटी, फ्री एथर ग्रिड चार्जिंग, कैश डिस्काउंट के साथ-साथ कैशबैक ऑफर शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकि एथर शोरूम पर जाएं।

प्रो पैक एक्सेसरी के साथ एथर 450X मॉडल खरीदने वाले ग्राहक 15,000 रुपये का लाभ उठा सकते हैं। यानी फेस्टिव ऑफर के तौर पर एथर एनर्जी इन ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 8 साल की बैटरी वारंटी (EBW) दे रही है। इतना ही नहीं, आप एथर ग्रिड चार्जिंग सेंटर का इस्तेमाल करके एक साल तक मुफ्त में चार्ज कर सकते हैं, जिसकी कीमत 5,000 रुपये है। इसके साथ ही कंपनी की तरफ से 5000 रुपये के कैश डिस्काउंट का भी ऐलान किया गया है।

 

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...