भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आज से शुरू हो रहा है और 2025 ऑटो एक्सपो शायद इसका सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस ऑटोमोटिव मेले में पहले दिन (17 जनवरी 2025) और दूसरे दिन (18 जनवरी 2025) तक कई शोकेस, लॉन्च और बहुत कुछ शामिल होगा।
Auto Expo 2025 : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आज से शुरू हो रहा है और 2025 ऑटो एक्सपो शायद इसका सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस ऑटोमोटिव मेले में पहले दिन (17 जनवरी 2025) और दूसरे दिन (18 जनवरी 2025) तक कई शोकेस, लॉन्च और बहुत कुछ शामिल होगा। इस शो में टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक कारों को पेश करने जा रही है। इनमें कुछ नए और कुछ मौजूदा मॉडल को अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी अन्य ग्रीन फ्यूल तकनीक ( Green Fuel Technology ) और अपने ICE SUV के कुछ लिमिटेड वेरिएंट भी पेश करेगी। आइए जानते हैं इस मोटर शो में टाटा की तरफ से क्या खास देखने को मिलेगा।
टाटा सिएरा ईवी
ऑटो एक्सपो 2025 में टाटा मोटर्स अपनी Sierra EV को पेश कर सकती है। इससे पहले भी इस गाड़ी को कई बार कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया जा चुका है। लेकिन इस बार इसका फाइनल प्रोडक्शन मॉडल आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब Sierra EV प्रोडक्शन-स्पेक ( Sierra EV production-spec )के करीब पहुंच गई है। नई सिएरा हैरियर ईवी और सफारी ईवी जैसे ही अंडरपिनिंग से लैस हो सकती है। इसके ICE वर्जन को भी पेश किया जाएगा। लेकिन लॉन्च में अभी समय है।
New aerodynamic wheel design
Harrier EV के डिजाइन से लेकर इसके फीचर्स में नयापन देखने को मिल सकता है। नए मॉडल में क्लोज ग्रिल जैसे कुछ EV-स्पेशल एलिमेंट देखने के लिए मिलेंगे। इसमें नया एयरोडायनामिक व्हील डिजाइन (New aerodynamic wheel design) देखने के लिए मिल सकते हैं। Harrier EV में 60 kWh से 80 kWh के बैटरी पैक दिए जा सकते हैं और इसकी रेंज करीब 500 किलोमीटर तक जा सकती है। इसमें रियर इंडिपेंडेंट सस्पेंशन के साथ वैकल्पिक डुअल-मोटर AWD लेआउट भी मिल सकता है।
Tata Avinya Concept
ऑटो एक्सपो में इस बार टाटा Avinya का प्रोडक्शन रेडी मॉडल देखने को मिल सकता है। साला 2022 में कंपनी ने इसका Concept मॉडल पेश किया था। यह टाटा की फ्यूचरिस्टिक कार होगी जो कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस होगी।