Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya Darshan : रामलला का दर्शन करने 11 फरवरी को अयोध्या जाएंगे यूपी के विधायक और मंत्री

Ayodhya Darshan : रामलला का दर्शन करने 11 फरवरी को अयोध्या जाएंगे यूपी के विधायक और मंत्री

By santosh singh 
Updated Date

Ayodhya Darshan :  यूपी के सभी विधायक और मंत्री 11 फरवरी को  अयोध्या दर्शन (Ayodhya Darshan)  के लिए जाएंगे। अयोध्या के लिए विधायक बस से रवाना होंगे। इसकी जानकारी यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना(Assembly Speaker Satish Mahana)  ने दी। उन्होंने कहा कि वह खुद भी बस से ही जाएंगे। अयोध्या दर्शन (Ayodhya Darshan) के लिए सपा सहित अन्य विपक्षी दलों के विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। विधायक अपनी पत्नी को भी साथ ले जा सकते हैं।

पढ़ें :- Viral Video: लड़की को आई नींद तो लड़का ट्रेन में अश्लीलता पर उतरा तो इस तरह सिखाया सबक 

एनडीए (NDA)में शामिल भाजपा(BJP), सुभासपा, निषाद पार्टी (Nishad Party) और अपना दल के विधायक अयोध्या दौरे पर जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने जब अयोध्या दर्शन के कार्यक्रम का एलान किया तो सपा विधायक इकबाल महमूद (SP MLA Iqbal Mahmood) ने अयोध्या में बनने वाली मस्जिद की जमीन देखने का भी अनुरोध किया। जिस पर अध्यक्ष ने जवाब दिया कि पहले मस्जिद बन जाने दीजिए और वहां की कमेटी अनुरोध करेगी तो जाने के लिए विचार करेंगे।

इसके पहले कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से इनकार कर दिया था पर राज्य यूनिट के नेताओं ने अयोध्या जाकर सरयू स्नान किया और रामलला के दर्शन किए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने भी अयोध्या जाने की बात कही थी लेकिन वह 11 फरवरी को जाएंगे यह स्पष्ट नहीं हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद लाखों की संख्या में श्रद्घालु अयोध्या पहुंच रहे हैं और भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन कर रहे हैं।

5 फरवरी को यूपी विधानसभा (UP Assembly) में पेश किए गए बजट को भी योगी सरकार (Yogi Government) ने भगवान श्रीराम को समर्पित बताया था। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सिर्फ कुछ अतिथियों को ही आने की अनुमति थी बाकी लोगों से अपील की गई थी कि बाद में आएं।

पढ़ें :- Yogi Cabinet : सरकारी वकीलों का मानदेय बढ़ा, मंथली रिटेनरशिप के ऊपर बहस की नई फीस फिक्स
Advertisement