1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Gujarat Titans के लिए बुरी खबर, टीम का महंगा खिलाड़ी सड़क हादसे में हुआ चोटिल

Gujarat Titans के लिए बुरी खबर, टीम का महंगा खिलाड़ी सड़क हादसे में हुआ चोटिल

Robin Minz Road Accident : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 आगाज 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है, इससे पहले गुजरात टाइटंस के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। टीम के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिंज एक सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गए हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Robin Minz Road Accident : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 आगाज 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है, इससे पहले गुजरात टाइटंस के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। टीम के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिंज एक सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गए हैं।

पढ़ें :- CWG 2026: भारत को मुक्केबाजी में मिला एक और स्वर्ण पदक, प्रीति के बाद जैस्मिन लंबोरिया ने जीता गोल्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवा बल्लेबाज रॉबिन मिंज अपनी सुपरबाइक के साथ कहीं जा रहे थे, इस दौरान उनकी बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई। जिसके बाद उनकी बाइक ने अपना नियंत्रण खो दिया और उन्हें मामूली चोटें आईं हैं। क्रिकेटर के पिता फ्रांसिस मिंज ने उनके चोटिल होने की पुष्टि की है।

हादसे के बाद रॉबिन मिंज की सुपरबाइक का अगला हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और बाएं हाथ उनके दाहिने घुटने पर कुछ चोटें आईं हैं। मिंज के पिता ने बताया कि रॉबिन को केवल मामूली चोटें थीं और फिलहाल वह डॉक्टर की निगरानी में हैं।

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में हुए आईपीएल मिनी ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने मोटी रकम देकर रॉबिन मिंज को अपने खेमे में शामिल किया था। गुजरात टाइटंस ने मिंज को 3.6 करोड़ रुपये में खरीदा है।

पढ़ें :- Javelin star Yashvir Singh : यशवीर सिंह बने भारत के नए जैवलिन स्टार, CWG डेब्यू पर जीता ब्रॉन्ज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...