1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. बाथरुम में साफ-सफाई करने के बाद भी आती है बदबू , तो दूर भगाने के लिए ट्राई करें ये देसी जुगाड़

बाथरुम में साफ-सफाई करने के बाद भी आती है बदबू , तो दूर भगाने के लिए ट्राई करें ये देसी जुगाड़

अक्सर बाथरुम में बद्बू आती रहती है जिससे बचने के लिए बाजार में मिलने वाले बॉथरुम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते है। लेकिन आज हम आपको बाथरुम को महकाने के लिए देसी जुगाड़ बताने जा रहे है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अक्सर बाथरुम में बद्बू आती रहती है जिससे बचने के लिए बाजार में मिलने वाले बॉथरुम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते है। लेकिन आज हम आपको बाथरुम को महकाने के लिए देसी जुगाड़ बताने जा रहे है। इससे एंटीबैक्टीरियल होने के कारण बाथरुम के माहौल को और भी फ्रेश और हेल्दी बनाए रखने में मदद करेगा।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट

अपने बाथरुम से बद्दू भगाने के लिए आप कपूर, लौंग, नेफ्थलीन बॉल यानि कुनैल की गोलियां आदि रख सकती है। इससे बाथरुम में आने वाली बद्बू दूर होगी। इनकी स्मेल बहुत तेज होती है और एंटीबैक्टीरियल गुण पाये जाते है। जो बाथरुम को फ्रेश रखने के साथ साथ बैक्टीरिया को भी खत्म करता है।
इ

से इस्तेमाल करने के पोटली बनाने के लिए सूती कपड़े की जरुरत होगी। इसमें कपूर की गोली भर लें। इसके अलावा आप फिटकरी, लौंग या कुनैल की गोलियां भी इसमें मिला सकते है। ये सभी चीजें हवा से गंदी बदबू को सोखने का काम करती है।

अब इन सभी चीजों से एक कोन शेप पोटली बनाकर तैयार कर लें और अपने बाथरुम में लटका दें। इसे आप अपने बाथरुम में लटका दें। पोटली में रखा कपूर हवा के संपर्क में आने से धीरे धीरे घुलना शुरु हो जाता है और इसकी भीनी भीनी खुशबू पूरे बाथरुम में फैल जाती है। इसके साथ ही मक्खी और मच्छर और अन्य कीड़ों को प्राकृतिक रुप से दूर भगाने में मदद करता है।

पढ़ें :- कानपुर जू में मौत का तांडव! 40 दिन के भीतर 9 वन्यजीवों की मौत, संक्रमण की आशंका से बढ़ी चिंता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...