Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ $ex के लिए किया मजबूर, प्राइवेट फोटो लीक करने की दी धमकी, पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश

बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ $ex के लिए किया मजबूर, प्राइवेट फोटो लीक करने की दी धमकी, पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बेंगलुरु (Bangalore) के मैजेस्टिक इलाके में 18 वर्षीय रूपा (बदला नाम), जो एक निजी कॉलेज की छात्रा ने हाल ही में आत्महत्या की कोशिश की। उसका आरोप है कि उसके प्रेमी दीपक (बदला नाम) 20, ने उसे दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध (Physical Relations) बनाने के लिए मजबूर किया और निजी तस्वीरों के माध्यम से उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार किया है और मामला दर्ज कर लिया है।

पढ़ें :- वाह रे चुनाव आयोग! मतदाता का नाम राम ने यादव को मारा, पिता का नाम मूर्खचंद, मंडलायुक्त ने तलब की रिपोर्ट

मामले की शुरुआत

तीन महीने पहले अपनी मां से झगड़े के बाद घर छोड़ दिया था। उसने मैजेस्टिक रोड पर किराए का मकान लिया और कॉलेज जाना जारी रखा। इस दौरान वह दीपक से एक दोस्त के माध्यम से मिली और दोनों जल्द ही रिश्ते में आ गए।

ब्लैकमेलिंग और उत्पीड़न के आरोप

रूपा ने बताया कि दीपक ने कई बार उनकी निजी तस्वीरें लीं और बाद में इनका इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह उसे अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। जब उसने इसका विरोध किया, तो दीपक ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालने की धमकी दी। इसके अलावा, दीपक  ने रूपा का आईफोन लिया और उसके डिजिटल भुगतान ऐप (Digital Payment App) के माध्यम से पैसे निकालने लगा। जब उसने फोन और पैसे वापस मांगे, तो दीपक ने फिर से उसे धमकाया।

पढ़ें :- 10 रुपये के फटे नोट पर विवाद, सार्वजनिक अपमान के बाद डिलीवरी बॉय ने कीटनाशक दवा पीकर दी जान; वीडियो वायरल

दो मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या का किया प्रयास

परेशान होकर, रूपा ने पड़ोस की दो मंजिला इमारत से कूदकर अपनी जान लेने की कोशिश की। हालांकि, वह बच गई लेकिन उसे फ्रैक्चर हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने रूपा की शिकायत पर दीपक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 351 (आपराधिक धमकी) और 75 (Sexual Harassment) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल दीपक जमानत पर बाहर है।

दीपक का पक्ष

दीपक ने पुलिस को बताया कि उसने कभी रूपा के खाते से पैसे नहीं लिए और न ही उसका फोन लिया। उसका दावा है कि उसने केवल छाया की मदद की, जैसे घर किराए पर लेने में और जरूरत के समय भोजन उपलब्ध कराना।

पुलिस  की जांच जारी

पढ़ें :- रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव बड़ा बयान, बोले- उन पर दर्ज किए गए मामले झूठे

पुलिस ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है। रूपा और दीपक दोनों के दावे विरोधाभासी हैं, और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement