हमारे देश में मोस्टली घरों में सुबह की शुरुआत चाय के साथ होती है। चाय भी कई तरह के होते हैं। मसाला चाय, दूध वाली चाय, लेमन टी, ग्रीन टी। लेकिन क्या कभी आपने तेजपत्ते वाली चाय पी है। तेजपत्ते की चाय सर्दियों में काफी फायदेमंद होती है। तेजपत्ते की चाय एक हर्बल पेय है, जो स्वाद और सेहत का अनोखा संगम है। ये वजन घटाने और अनिद्रा को दूर करने में काफी फायदेमंद है । तेज पत्ते की चाय औषधीय गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में आज जानेंगे की इसे पीने से क्या फायदा होता है।
पढ़ें :- Health Tips : एक महीना बिना प्याज और लहसुन का प्रयोग न करने से शरीर में क्या होता है बदलाव? जानें इसका नफा-नुकसान
तेज पत्ते की चाय पीने के फायदे –
- वजन घटाने में अत्यंत लाभदायक
तेज पत्ते की चाय शरीर के मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को तेज करती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और अतिरिक्त फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
- पाचन तंत्र में सुधार (Better Digestion)
अगर आपको अक्सर गैस, ब्लोटिंग (पेट फूलना), अपच या कब्ज की समस्या रहती है, तो यह चाय आपके लिए रामबाण साबित हो सकती है। यह भोजन को पचाने वाले एंजाइम्स को सक्रिय करती है और पेट की ऐंठन को कम करती है।
- डायबिटीज नियंत्रण (Blood Sugar Control)
शोध बताते हैं कि तेज पत्ते की चाय शरीर में इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखने में मदद कर सकती है। यह टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है क्योंकि यह ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में सहायक है।
पढ़ें :- Health Tips : हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है अखरोट, जानिए किन 7 लोगों को इससे बनानी चाहिए दूरी
- दिल की सेहत (Heart Health)
इसमें मौजूद रूटीन (Rutin) और कैफीक एसिड (Caffeic Acid) जैसे यौगिक दिल की धमनियों को मजबूत बनाते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
- तनाव और नींद में राहत (Stress & Sleep)
तेज पत्ते में ‘लिनालूल’ (Linalool) पाया जाता है, जो तनाव पैदा करने वाले हार्मोन के स्तर को कम करता है। रात में इसे पीने से मन शांत होता है और अनिद्रा (Insomnia) की समस्या दूर होती है।
- इम्यून सिस्टम को बनती है मजबूत
यह विटामिन-C, विटामिन-A और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। यह शरीर को इन्फेक्शन, सर्दी-खांसी और फ्लू से बचाने में मदद करती है।
पढ़ें :- Health Tips : 2 घंटे की फिल्म से कहीं ज्यादा खतरनाक है 30 सेकंड की रील्स, खोखला कर रही बच्चों का दिमाग