Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. सावधान ‘साइलेंट हार्ट अटैक है खतरनाक, समय रहते करें ये निदान

सावधान ‘साइलेंट हार्ट अटैक है खतरनाक, समय रहते करें ये निदान

By Sudha 
Updated Date

नई दिल्ली। इन दिनों हार्ट के केस बहुत दिखाई दे रहें है ​जहां देखों बस इसी की चर्चा होती है। जहां तहां हर्ट अटैक से मौत होने की खबर रहती है। अगर समय से इस रोग के लक्षणों की पहचान हो जाये तो रोगी को बचाया जा सकता है। हार्ट अटैक के रोगियों को सबसे पहले समय से सीपीआर दे दी जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। पर क्या आप जानते हैं कि बड़ी संख्या में हार्ट अटैक के मामले बिना लक्षणों के भी हो सकते हैं?

पढ़ें :- winter morning Warm water :  सर्दियों में सुबह उठ कर पिएं गर्म पानी, शुरुआत एक गिलास गर्म पानी से करें

आपको बताते चले कि इधर दो सालों से हार्ट अटैक की समस्या ज्यादा देखने को मिल रहीं हैं। हार्ट अटैक से फिल्मी दुनिया के लोग भी अछूते नहीं रहे। अभी हाल में कई यंग अभिनेता—अभिनेत्री इसके शिकार हुए हैं। अभी कुछ दिन बीते काटा लगा गर्ल शेफाली जारीवाला की भी हार्ट अटैक से मौत होगई। ​बताते चले कि मशहूर हार्ट सर्जन और डॉ. श्रीराम नेने ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि हार्ट अटैक के 20 फीसदी मामले बिना किसी लक्षण के भी हो सकते हैं। हृदय के अचानक पंप करना बंद कर देने या फिर अनियमित और खतरनाक धड़कन की स्थिति हार्ट अटैक का कारण बन सकती है। इस तरह के हार्ट अटैक के मामले में व्यक्ति थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर सकता है, बेहोश हो जाता है। निदान के दौरान हार्ट अटैक की पुष्टि हो सकती है।


लक्ष्ण
साइलेंट हार्ट अटैक के लक्ष्ण बहुत ही मामूली से है जैसे थकान होना, बुखार आना,बेहोश होना,थका होना आदि लक्ष्ण है जिसे पहचान पाना बहुत मुश्किल है।

बचने के उपाय
ऐसे हार्ट अटैक से बचने के लिये लोगों को अपनी lifestyle में बदलाव करना पड़ेगा। रोज पैदल टहलना होगा। पूरी नीद लेनी होगी। खूब पानी पीना होगा। बाजार का खाना खाना बन्द करना होगा। शाकाहरी बने। अपने खाने में फल और सब्जियों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें। योग करें। दोस्त बनाये खूब हंसे, हमेशा खुश रहें । दिमाग में कोई टेंशन न रखे। अगर थोड़ा भी शरीर में कोई समस्या हो तो तुरन्त डॉक्टर से मिले। अकेले न रहें।

पढ़ें :- Padma Shri Dr. Bhola Nath Memorial Quiz : पद्मश्री डॉ भोला नाथ मेमोरियल क्विज की प्रथम विजेता रहीं डॉ मिशा जैन, तृतीय पुरस्कार डॉ अंजलि गुप्ता
Advertisement