benefits of brushing teeth with coal: पुराने समय में लोग कोयले का इस्तेमाल अपने दांतों की सफाई के लिए किया करते थे, ऐसा आपने अपनी दादी नानी के किस्सों कहानियों में जरुर सुना होगा। गांव में लोग अब भी कहीं न कहीं कोयले से दांतो की सफाई किया करते थे।
पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
आजकल बाजार में तमाम तरह के टूथपेस्ट भरे पड़े है जिससे दांतों की समस्याओं से छुटकारा का दावा किया जाता है। फिर भी अब के समय में बहुत कम उम्र में दांतों में कीड़े समेत तमाम समस्याएं आम है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कोयले से दांत की सफाई करने के फायदे के बारे में बताने जा रहे है।
चलिए जानते है। कोयले से दांतों की सफाई करने से दांत नेचुरली चमक आती है और पीलापन कम होता है। दांतों में कीड़े नहीं लगते है। कोयले से दांतों को साफ करने के लिए कोयले के एक टुकड़े को हल्के हाथों से लगभग पांच मिनट तक दांतों में रगड़े और फिर कुल्ला कर लें।
कोयले का पाउडर बना लें और इसे पेस्ट तैयार करके दांतों की सफाई करें। वहीं, कोयला पूरी तरह से नेचुरल होता है और बिना किसी नुकसान के दांतों की सफाई करता है। अगर आप अपने दांतों को मजबूत और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो बाजार में मिलने वाले केमिकल मिले हुए प्रोडक्ट की जगह कोयले से दांत साफ करने की इस ट्रेडिशनली तरीके को अपना सकते हैं।