Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of Drinking Coriander Water: खाने में स्वाद का तड़का लगाने वाली साबूत धनिया का पानी पीने से होते हैं ये चौंका देने वाले फायदें

Benefits of Drinking Coriander Water: खाने में स्वाद का तड़का लगाने वाली साबूत धनिया का पानी पीने से होते हैं ये चौंका देने वाले फायदें

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of Drinking Coriander Water: भारतीय रसोईघरों में मौजूद अधिकतर मसालों का अपना अपना महत्व है। कोई न कोई मसाला शरीर में किसी न किसी तरह से फायदा करता है। ऐसा ही एक मसाला है धनिया। आमतौर पर सब्जियों में पीसी धनिया का इस्तेमाल किया जाता है।

पढ़ें :- Beneficial Bay Leaf for Health: क्या आप जानते हैं खाने में स्वाद और खुशबू के साथ सेहत के लिए कितना फायदेमंद है तेजपत्ता

लेकिन खड़ी धनिया भी सेहत के लिए चौंका देने वाले फायदे है। धनिया पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कई ऐसे गुण पाये जाते है जो कई बीमारियों से दूर रखते है या फिर आराम पहुंचाते है। ब्लड शुगर की दिक्कत में धनिया का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

धनिया ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है। साथ ही धनिया से डाइजेशन अच्छा होता है। धनिया के बीजों में पौटेशियम, कैल्शियम, विटामिन के जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते है। जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते है।

धनिया के पानी (Coriander Water) को सुबह सुबह खाली पेट पीने से सेहत को कई फायदे होते है। अगर आप डेली धनिया का पानी पीते हैं तो इससे इम्युन सिस्टम बेहतर होता है। धनिया में केरेसेटिन और टोकोफेरोल एंटी ऑक्सिडेंट पाया जाता है।

पढ़ें :- Benefits of Fennel Water: 'सौंफ के पानी' के फायदें जानने के बाद आज से ही शुरु कर देंगी पीना

जो शरीर को नुकसान होने पर लड़ते है। इसके अलावा धनिया डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। डेली सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से रक्त शर्करा के स्तर में कमी आएगी। वह नॉर्मल रहेगा। धनिया का पानी (Coriander Water)  आप किसी भी मौसम में पी सकते है। यह एक बेहतरीन डिटॉक्सीफाइंग ड्रिंक है। इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसे पीने से कीडनी डिटॉक्सीफाई होती है।

इस तरह बनाएं धनिया का पानी (Coriander Water) 

धनिया का पानी (Coriander Water)  बनाने के लिए आपको एक पैन में दो से तीन कप पानी लेना होगा। इसमें एक चम्मच धनिया का बीज मिलाएं। इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर गुनगुना पी लें।

पढ़ें :- Magical Chhaachh : छाछ के फायदें के बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान, इस तरह से करें सेवन
Advertisement