HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Besan Halwa Recipe: कुछ मीठा खाने का कर रहा है मन तो बनाएं बेसन का अलग तरह से हलवा

Besan Halwa Recipe: कुछ मीठा खाने का कर रहा है मन तो बनाएं बेसन का अलग तरह से हलवा

बेसन का हलवा खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। आज हम आपको कुछ अलग तरीके से बेसन का हलवा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसे एक बार खाकर बार बार घर में बनाएंगी और खाएंगी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Besan Halva Recipe: आमतौर पर घर में नाश्ते में मीठे के तौर पर सूजी का हलवा ही अधिकतर बनता है। अगर आपका मीठा खाने का मन हो रहा है और सूजी का हलवा खा खाकर बोर हो गई है तो बेसन का हलवा बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

पढ़ें :- Masala Rajma Recipe: आज लंच या डिनर में ट्राई करें मसाला राजमा की रेसिपी, गर्मा गर्म चावल के साथ करें सर्व

Besan Halwa Recipe

बेसन का हलवा खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। आज हम आपको कुछ अलग तरीके से बेसन का हलवा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसे एक बार खाकर बार बार घर में बनाएंगी और खाएंगी। तो चलिए बताते है बेसन का हलवा बनाने का तरीका।

बेसन का हलवा बनाने के लिए इन जरुरी सामग्रियों की जरुरत लगेगी

1 कप बेसन
1 कप सूजी
1 कप दूध
2 कप पानी
1 कप देसी घी
2 कप चीनी
मनपसंद ड्राई फ्रूट्स

पढ़ें :- Chinese Bhel: शाम को स्नैक्स खाने का कर रहा है मन तो ट्राई करें चाइनीज भेल, इसे बनाना है बेहद आसान

बेसन का हलवा बनाने का ये है तरीका

सबसे पहले किसी मोटे तली के पैन में थोड़ा सा देसी घी डालें। इसमें सूजी और बेसन की तय मात्रा डालकर धीमी आंच पर भूनना शुरू करें। बजब ये थोड़ा सा भुनने लगें तो इसमे देसी घी एक कप डाल दें।

अब धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। लगातार चलाते हुए भूनें जिससे कि गांठ ना पड़े। जब बेसन भुनकर सोंधी महक देने लगे तो इसमे दूध डाल दें।  लगातार चलाते रहें और गैस की फ्लेम को बिल्कुल धीमा ही रखे।

Besan Halwa Recipe

जब दूध अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमे एक कप पानी डालें। -अच्छी तरह चलाएं और पानी सूख जाने तक भूनते रहें ।जब पानी अच्छी तरह से सूख जाए तो एक बार फिर से एक कप पानी को डाल दें।

पढ़ें :- Recipe of Malai Kofta: फटाफट नोट कर लें मलाई कोफ्ते की रेसिपी, एक बार खाएंगे तो बार बार खाने का करेगा मन

धीमी गैस फ्लेम पर करछी की मदद से चलाकर भूनें।सबसे आखिर में चीनी डालें। चीनी गर्म होकर चाशनी बना लेगी और बेसन के साथ अच्छे से भुनेगी।  भूनकर इसे सुखा लें। और बस तैयार है टेस्टी सूजी और बेसन का हलवा। ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाएं और गर्मागर्म सर्व करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...