पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो भवगंत मान की शादी डॉ गुरप्रीत कौर से होगी। बताया जा रहा है कि इस शादी समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। बता दें कि, पंजाब के सीएम भगवंत मान की पहली शादी इंद्रजीत कौर के साथ हुई थी।
Bhagwant Mann marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो भवगंत मान की शादी डॉ गुरप्रीत कौर से होगी। बताया जा रहा है कि इस शादी समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। बता दें कि, पंजाब के सीएम भगवंत मान की पहली शादी इंद्रजीत कौर के साथ हुई थी।
हालांकि, छह साल पहले तलाक हो गया था। उनकी पहली पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनके दोनो बच्चे भी आए थे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सीएम मान की मां का सपना था कि बेटा अपना घर बसाए। मां की इच्छा पूरी करने के लिए मान ने फिर से शादी करने का फैसला किया।
बताया जा रहा है कि, भगवंत मान के लिए लड़की भी उनकी मां और बहन ने ही चुनी है। बताया जा रहा है कि इस शादी समारोह में परिवार के लोग ही शामिल होंगे। इसके साथ ही कुछ खास लोग शामिल होंगे। वहीं अरविंद केजरीवाल वर-वधू को आशीर्वाद देने आएंगे।