1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज का राशिफल 06 मार्च 2025: आज सिंह राशि के लोग आत्मविश्वास से रहेंगे भरपूर, जरुरी कार्य होंगे पूरे, पढ़ें कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल 06 मार्च 2025: आज सिंह राशि के लोग आत्मविश्वास से रहेंगे भरपूर, जरुरी कार्य होंगे पूरे, पढ़ें कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। आज सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक यायीजय योग रहेगा।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज का राशिफल 06 मार्च 2025: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। आज सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक यायीजय योग रहेगा।

पढ़ें :- गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट का सफर अब मिनटों में, जानिए क्या है रूट और स्टेशनों का प्लान

साथ ही आज रात 12 बजकर 6 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 06 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। गृहों और नक्षत्रों का असर कई राशियों पर पड़ता है। कैसा रहेगा आज आपका दिन जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष – आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। किसी मित्र का आगमन संभव है। पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें और खर्चों पर नियंत्रण रखें।

वृषभ – आज सेहत पर ध्यान दें। नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में तनाव संभव है। किसी पुराने रोग के उभरने की संभावना है।

मिथुन – नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। व्यवसाय में सुधार होगा। भाई-बहनों से शुभ समाचार मिल सकता है। संपत्ति खरीदने के लिए लोन आवेदन कर सकते हैं।

पढ़ें :- बेंगलुरु में बदहाल सड़क की वजह से हुई दुर्घटना, एक ​महिला की दर्दनाक मौत

कर्क – आज दिन शुभ रहेगा। ससुराल पक्ष से मुलाकात होगी। माता से महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। खर्चों में वृद्धि से तनाव बढ़ सकता है।

सिंह – आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। जल्दबाजी से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कन्या – आज आवश्यक कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। अनावश्यक खर्चों से तनाव हो सकता है। आज धैर्य रखें और सोच-समझकर निर्णय लें।

तुला – आज कार्य पर ध्यान केंद्रित करें। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में बाहरी हस्तक्षेप से खटपट संभव है। धीरज रखकर कार्य करें।

वृश्चिक – आज दिन फलदायक रहेगा। मानसिक शांति का अनुभव होगा। कार्यों को टालने से बचें और समय पर पूरा करें। दिन अच्छा बीतेगा।

पढ़ें :- मायावती ने अब अंटू मिश्रा को पार्टी से निकाला, पूर्व मंत्री बोले- फिलहाल वह अभी कुछ नहीं कहना चाहते हैं, जल्द रखूंगा अपना बात

धनु – आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज कार्यक्षेत्र में सुझावों का स्वागत करेंगे। वेतन वृद्धि संभव है। धर्म कर्म में मन लगेगा। भाग्य साथ देगा।

मकर – आज आय के स्रोत बढ़ाने पर ध्यान दें। लेनदेन में सावधानी बरतें। मित्र परेशानी का कारण बन सकते हैं। नौकरी में तरक्की का योग है, प्रमोशन मिल सकता है।

कुंभ – आज एक के बाद एक शुभ समाचार मिलेंगे। व्यवसाय में रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। आज नए कार्य बनेगें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन – आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। बेवजह गुस्सा करने से बचें। किसी भी कार्य को करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...