1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Devon Conway : आईपीएल के शुरू होने से पहले धोनी की टीम को बड़ा झटका, धाकड़ बल्लेबाज टूर्नामेंट से हुआ बाहर!

Devon Conway : आईपीएल के शुरू होने से पहले धोनी की टीम को बड़ा झटका, धाकड़ बल्लेबाज टूर्नामेंट से हुआ बाहर!

Devon Conway Ruled Out From IPL 2024: दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है, जिसको लेकर सभी फ्रेंचाइजी टीमों के खिलाड़ी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को बड़ा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway) अब आईपीएल के फर्स्ट हाफ से बाहर हो गए हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- पहले चरण में साफ होने वाला है दीदी का सूपड़ा, किसी गुंडे की हिम्मत नहीं हुई बंगाल के मतदाताओं को अंगुली लगा दें: अमित शाह

न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway), आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पारी की शुरुआत करते आए हैं। उन्होंने पिछले दो सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने 141.28 के जबर्दस्त स्ट्राइक रेट से 22 पारियों 924 रन बनाए हैं। खबर है कि कॉनवे अंगूठे की चोट के कारण मई तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहने वाले हैं। ऐसे में आईपीएल के फर्स्ट हाफ से उनका बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (ब्लैक कैप्स) ने एक्स पोस्ट में सोमवार को लिखा, ‘ओपनर डेवोन कॉन्वे इस हफ्ते अपने बाएं अंगूठे की सर्जरी कराएंगे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी। कई स्कैन और विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद हमने फैसला किया है कि उन्हें ऑपरेट करवाया जाएगा। इस दौरान उन्हें रिकवर होने में कम से कम आठ हफ्ते लगेंगे।’ पूरी संभावना है कि कॉनवे आधे से अधिक आईपीएल 2024 के लिए उपलब्ध नहीं होंगे जो 22 मार्च को शुरू होने वाला है।

बता दें कि आईपीएल के पहले मैच चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। डेवोन कॉनवे के उपलब्ध न होने की स्थिति में न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र और ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग कर सकते हैं। इस साल रचिन रवींद्र पहली बार आईपीएल में खेलते नजर आएंगे।

पढ़ें :- Tehri Accident : चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर वाहन खाई में गिरा, अंतिम संस्कार से लौट रहे आठ लोगों की मौत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...