1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की शुरू हुई बड़ी बैठक, चुनाव नतीजों को लेकर बन रही रणनीति

कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की शुरू हुई बड़ी बैठक, चुनाव नतीजों को लेकर बन रही रणनीति

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए आज मतदान जारी है। इन सबके बीच विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं की दिल्ली में बड़ी बैठक शुरू हो गयी है। इंडिया गठबंधन में शामिल नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंच रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी दिल्ली पहुंच चुके हैं, जहां वो इस बैठक में शमिल होंगे। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल भी इस बैठक में शामिल होंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए आज मतदान जारी है। इन सबके बीच विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं की दिल्ली में बड़ी बैठक शुरू हो गयी है। इंडिया गठबंधन में शामिल नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंच रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी दिल्ली पहुंच चुके हैं, जहां वो इस बैठक में शमिल होंगे। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल भी इस बैठक में शामिल होंगे।

पढ़ें :- भारत ने द. अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर जीती सीरीज, यशस्वी ने जमाया शतक, कोहली-रोहित का पचासा

दरअसल, उन्हें दो जून को सरेंडर करना है। हालांकि, मतदान में अपने शीर्ष नेताओं की व्यस्तता के चलते तृणमूल कांग्रेस इस बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेगी। उनके अलावा तमिलनाडु के सीएम स्टालिन भी बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगे और उनकी जगह आज टीआर बालू बैठक में हिस्सा लेंगे।

वहीं, दिल्ली पहुंचने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा कि, INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है…जो समुद्र की ओर चेहरा करके बैठे हैं उसकी सच्चाई ये है कि उन्होंने जनता की ओर पीठ कर ली है। इस बार जनता भी उनके खिलाफ खड़ी हो गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...