1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूं में पुलिस और स्वास्थ्य महकमे की बड़ी लापरवाही, पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शव को नोंचता रहा कुत्ता

बदायूं में पुलिस और स्वास्थ्य महकमे की बड़ी लापरवाही, पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शव को नोंचता रहा कुत्ता

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पोस्टमार्टम हाउस में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पोस्टमार्टम हाउस पर शव को कुत्ते नोचते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया में वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पोस्टमार्टम हाउस में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पोस्टमार्टम हाउस पर शव को कुत्ते नोचते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया में वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- शेख हसीना की वतन वापसी को 'लड़ने के बजाय घाव भरने के मौके' के तौर पर देखा जाना चाहिए : मोहिबुल हसन चौधरी

उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद मिला था। शिनाख्त न होने की वजह से शव को निर्धारित समय तक सुरक्षित रखा गया और 72 घंटे बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने शव को सिपाही और होमगार्ड को सौंप दिया।

पढ़ें :- तख्तापलट के दो साल पूरे होने पर बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का दिल्ली से पहला Live संबोधन, बोलते-बोलते रो पड़ीं...

लेकिन सिपाही और होमगार्ड शव को सुपर्दगी में लेने के बाद पोस्टमार्टम हाउस परिसर के बाहर रख दिया और वहां से किसी कार्य़वश चले गए। इस दौरान आवारा कुत्ता आया और शव को नोंच कर खाने लगा। दिल दहला देने वाली यह घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। जो अब बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...