1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Bhool Bhulaiyaa 3 की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, Bhool Bhulaiya 4 में नजर आ सकते हैं अक्षय

Bhool Bhulaiyaa 3 की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, Bhool Bhulaiya 4 में नजर आ सकते हैं अक्षय

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और तृप्टी डिमरी की फिल्म भुल भुलैया 3 की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है। दिपावली के मौके पर देखने को मिलने वाला है। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों के बीच एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है, लेकिन भूल भुलैया 3 की रिलीज से पहले ही भूल भुलैया 4 पर चर्चा शुरू हो गई है। हर कोई ये अंदाजा लगा रहा है कि इस फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट भी जरूर आएगा।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और तृप्टी डिमरी की फिल्म भुल भुलैया 3 की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है। दिपावली के मौके पर देखने को मिलने वाला है। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों के बीच एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है, लेकिन भूल भुलैया 3 की रिलीज से पहले ही भूल भुलैया 4 पर चर्चा शुरू हो गई है। हर कोई ये अंदाजा लगा रहा है कि इस फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट भी जरूर आएगा।

पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी

अब भूल भुलैया 4 को लेकर फिल्म के डायरेक्टर ने भी खुलकर बात की है।फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज़्मी ने मीडिया में दिए इंटरव्यू में हाल ही में भूल भुलैया 4 पर एक अपडेट शेयर किया है।भूल भुलैया 4 की प्लानिंग को लेकर सवाल किए जाने वाले फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज़्मी ने कहा, बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी होगी पार्ट 4, चाहे कोई भी बनाए, लेकिन इसे बनाना एक बड़ी, बड़ी जिम्मेदारी होगी, क्योंकि उसका सीधा कनेक्शन होगा पहले पार्ट से, दूसरे पार्ट से और तीसरे पार्ट से, तो वो आसान किसी के लिए भी नहीं होगा, मेरे लिए भी।

फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज़्मी ने कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 4 में अक्षय कुमार की वापसी को लेकर भी बात की। इसपर डायरेक्टर ने कहा कि ये एक बेहतरीन मौका होगा, खासतौर पर अक्षय कुमार के लिए, क्योंकि कार्तिक आर्यन को भी काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्तिक, अक्षय कुमार के बड़े फैन हैं और अक्षय एक वर्सेटाइल एक्टर हैं कॉमेडी, इमोशन, एक्शन और बहुत कुछ में वो काफी बेहतरीन हैं।

अनीस बज्मी ने अक्षय कुमार के साथ अपनी दोस्ती का भी जिक्र किया। फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज़्मी के अनुसार अगर अक्षय की वापसी चौथी पार्ट में होती है, तो उन्हें बेहद खुशी होगी। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी भविष्य की भविष्यवाणी नहीं कर सकता है, लेकिन वह निश्चित रूप से कुछ ऐसा बनाने की कोशिश करेंगे जहां अक्षय कुमार फिर से भूल भुलैया का हिस्सा बन सकें।

पढ़ें :- RasMandanna adopts families hmika : रश्मिका मंदाना ने गोद लिए 400 परिवार,साल भर किराने का सामान उपलब्ध कराने का वादा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...