1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar Elections 2025: दूसरे चरण के लिए थमा प्रचार, 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगी वोटिंग

Bihar Elections 2025: दूसरे चरण के लिए थमा प्रचार, 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगी वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार आज थम गया है। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसके लिए 45339 मतदान केंद्र बनाएं गए हैं। इनमें से 4109 बूथों को संवेदनशील बनाया गया है। इसमें 4003 अतिसंविदनशील बूथ घोषित हैं। यहां पर चार बजे तक मतदान होगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार आज थम गया है। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसके लिए 45339 मतदान केंद्र बनाएं गए हैं। इनमें से 4109 बूथों को संवेदनशील बनाया गया है। इसमें 4003 अतिसंविदनशील बूथ घोषित हैं। यहां पर चार बजे तक मतदान होगा। वहीं, दूसरे चरण के चुनाव को लेकर सुरक्षा के इंतजाम सख्त किए गए हैं। इसके साथ ही महागठबंधन और एनडीए के नेताओं ने भी अपनी कमर कस ली है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने चला मास्टरस्ट्रोक, ‘PDA’ के ‘A’ का बताया नया मतलब

दूसरे चरण के मतदान में 1302 प्रत्याशी चुनावी मैदान हैं। इनमें 1165 पुरुष उम्मीदवार, 136 महिला उम्मीदवार और एक थर्ड जेंड हैं। वहीं तीन करोड़ 70 लाख मतदाता दूसरे चरण में मतदान करेंगे। एक करोड़ 95 लाख पुरुष वोटर हैं। एक करोड़ 74 लाख महिला वोटर हैं। चार लाख चार हजार दिव्यांग वोटर हैं। 63373 सर्विस वोटर हैं। 943 थर्ड जेंडर हैं। 43 एनआरआई हैं। वहीं 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या सात लाख 69 हजार 356 है।

वहीं, सुरक्षा इंतजामों की जानकारी देते हुए डीजीपी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा कल सील कर दी गई थी। अंतरराज्यीय सीमा आज सील कर दी जाएगी। सीमावर्ती राज्यों में चेकपोस्ट बनाए गए हैं और संयुक्त जांच होगी। इस चरण में 1,650 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। इसके अलावा, जिन ज़िलों में चुनाव होने हैं, वहां राज्य पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सभी तैयारियां चल रही हैं। अश्वारोही दस्ता भी तैनात किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...