1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar Elections 2025: चिराग पासवान को लगा बड़ा झटका, लोजपा (रामविलास) की चर्चित प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन हुआ रद्द

Bihar Elections 2025: चिराग पासवान को लगा बड़ा झटका, लोजपा (रामविलास) की चर्चित प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन हुआ रद्द

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एनडीए गठबंधन में शामिल चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को बड़ा झटका लगा है। लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। इसमें बसपा के आदित्य कुमार, जदयू के बागी व पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू और निर्दलीय विशाल कुमार भी शामिल हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एनडीए गठबंधन में शामिल चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को बड़ा झटका लगा है। लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। इसमें बसपा के आदित्य कुमार, जदयू के बागी व पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू और निर्दलीय विशाल कुमार भी शामिल हैं।

पढ़ें :- राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हुआ गर्म, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की भूमिका होगी अहम

बताया जा रहा है कि, लोजपा (आर) उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन फॉर्म B में तकनीकी गड़बड़ी थी, जिसके कारण उनका नामांकन रद्द किया गया है। सीमा सिंह ने अंतिम दिन दोपहर तीन बजे अपना नामांकन दाखिल किया था। निर्वाचन आयोग की ओर से उन्हें गड़बड़ी सुधार कर शाम तक पुनः जमा करने का मौका दिया गया था, लेकिन वे समय पर संशोधित फॉर्म जमा नहीं कर सकीं। इसी कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है।

बता दें कि, सीमा सिंह मूल रूप से बरबीघा की रहने वाली हैं और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनका बड़ा नाम है। उन्हें लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। सीम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...