1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar Elections 2025: बिहार में कल पहले चरण के लिए होगी वोटिंग, 18 जिलों की 121 सीटों पर होगा मतदान

Bihar Elections 2025: बिहार में कल पहले चरण के लिए होगी वोटिंग, 18 जिलों की 121 सीटों पर होगा मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कल पहले चरण के लिए मतदान होगा। पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां कर ली हैं। 115 विधानसभा क्षेत्र के 45341 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। छह विधानसभा क्षेत्रों के 2135 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से पांच बजे तक ही वोटिंग होगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कल पहले चरण के लिए मतदान होगा। पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां कर ली हैं। 115 विधानसभा क्षेत्र के 45341 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। छह विधानसभा क्षेत्रों के 2135 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से पांच बजे तक ही वोटिंग होगी। बुधवार से ही डिस्पैच सेंटरों से मतदान कर्मी ईवीएम-वीवीपैट और अन्य सामग्री लेने के लिए जुट गए हैं और आज शाम तक सभी मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। वहीं, पहले चरण के चुनाव को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गयी हैं।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने चला मास्टरस्ट्रोक, ‘PDA’ के ‘A’ का बताया नया मतलब

बता दें कि, पहले चरण के लिए 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में जहां मतदान होना है उसमें मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर शामिल हैं। इन 121 सीटों पर कुल 2496 नामांकन दाखिल हुए थे। जांच के क्रम में 1939 को वैध पाया गया। वहीं, इसमें से 70 प्रत्याशियों ने बाद में अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद, कई सेट में नामांकन की छंटनी करते हरेक प्रत्याशी के एक नामांकन को लिया गया तो प्रत्याशियों की कुल वास्तविक संख्या 1314 रह गई। इनमें 1192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं। इस चरण में 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर मतदान होगा।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी मुस्तैद
पहले चरण के चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया है। मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात रहेंगे। वहीं, मतदाताओं के लिए भी कई इंतजाम किए गए हैं।

चुनाव आयोग के सामने बड़ी चुनौती
बिहार में पहले चरण के चुनाव से पहले चुनाव आयोग के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई। दरअसल, आज कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर एक बार फिर वोट चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप है कि, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में चुनाव आयोग ने वोट चोरी की है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि, हरियाणा में वोट चोरी के कारण भाजपा की सरकार बनी है। ऐसे में बिहार चुनाव के पहले चरण में भाजपा के सामने बड़ी चुनौती रहेगी।

 

पढ़ें :- SIR लोकतंत्र व संविधान के लिए खतरा, भाजपा सरकार इसके जरिए लोगों से छीनना चाहती है वोट डालने का अधिकार : अवधेश प्रसाद

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...