HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar News: बीजेपी के विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने चलाए वाटर कैनन

Bihar News: बीजेपी के विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने चलाए वाटर कैनन

पुलिस प्रदर्शनकारियों को खदेड़ रही है। पुलिस की इस कार्रवाई में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा मामूली रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज में कई महिला कार्यकर्ता और नेता भी चोटिल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस के द्वारा डाक बंगला चौराहे पर वाटर कैनन का प्रयोग किया जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar News: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का बिहार में शिक्षक भर्ती, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विधानसभा मार्च चल रहा है। इस मार्च में भाजपा नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। पटना के डाक बंगला चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा है।

पढ़ें :- Bihar News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल का नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा

पुलिस प्रदर्शनकारियों को खदेड़ रही है। पुलिस की इस कार्रवाई में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा मामूली रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज में कई महिला कार्यकर्ता और नेता भी चोटिल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस के द्वारा डाक बंगला चौराहे पर वाटर कैनन का प्रयोग किया जा रहा है।

बता दें कि, नई शिक्षक भर्ती नियमावली के विरोध में और 10 लाख रोजगार के मुद्दे पर बीजेपी ने पटना में विधानसभा मार्च निकाला है। पूरे राज्य से आए हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए हैं। बीजेपी शिक्षक भर्ती नियमावली, रोजगार के अलावा अगुवानी पुल हादसा, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी महागठबंधन सरकार को घेर रही है। दूसरी ओर, मॉनसून सत्र के दौरान हंगामे के बाद बीजेपी ने दोनों सदनों से वॉकआउट कर दिया है।

 

 

पढ़ें :- बिहार के CM नीतीश कुमार ने जारी किया कुंभ भगदड़ के मृतकों का आंकड़ा; मुआवजे का भी ऐलान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...