HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार: थानेदार बेटे की हत्या से सदमे में मां की भी गई जान, एक साथ उठेगी अर्थी

बिहार: थानेदार बेटे की हत्या से सदमे में मां की भी गई जान, एक साथ उठेगी अर्थी

बिहार के किशनगंज टाउन थाना के कोतवाल अश्विनी कुमार की हत्या के बाद उनकी मां की भी सदमे में जान चली गयी है। इस घटना से हर कोई सहम गया है। रविवार यानी आज मां और बेटे की आ​र्थी एक साथ उठेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार के किशनगंज टाउन थाना के कोतवाल अश्विनी कुमार की हत्या के बाद उनकी मां की भी सदमे में जान चली गयी है। इस घटना से हर कोई सहम गया है। रविवार यानी आज मां और बेटे की आ​र्थी एक साथ उठेगी।

पढ़ें :- तेज प्रताप यादव पटना की सड़कों पर बिना हेलमेट स्कूटी चलाते नजर आए ,अब पुलिस ने लगाया भारी जुर्माना

दिवंगत कोतवाल अश्विनी कुमार की मां बहू मीनू और बच्चों के साथ पटना में रहती थीं। बेटे की हत्या की खबर सुनते ही वह सदमें में चली गयी, जिसके कारण उनकी जान चली गयी। बता दें कि, थानाध्यक्ष दो भाइयों में बड़े थे।

छोटा भाई प्रवीण कुमार उर्फ गुड्डु है। इनकी दो बहन भी है। इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार के तीन बच्चे दो बेटी और एक बेटा है। दोनों बेटी बड़ी है। पटना में ही ये फ्लैट लिए हुए थे।

हालांकि पटना से इनकी पत्नी किशनगंज नहीं पहुंच पाई थी। उधर, अश्विनी कुमार की हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में फिरोज आलम, उसका भाई अबुजार आलम और इनकी मां सहीनुर खातुन शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक फिरोज इस घटना का मुख्य अभियुक्त है।

 

पढ़ें :- बिहार के मुंगेर में झगड़ा रोकने गए ASI पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...