1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. भाजपा ने विनेश फोगाट के खिलाफ इनको दिया टिकट; दूसरी लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल

भाजपा ने विनेश फोगाट के खिलाफ इनको दिया टिकट; दूसरी लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल

BJP 2nd Candidates List For Haryana Elections: भाजपा ने आज मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने 21 उम्मीदवारों के नामों घोषणा की है। दूसरी लिस्ट में पार्टी ने प्रदीप सांगवान को बरोदा से टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट के खिलाफ जुलाना से पार्टी ने कैप्टन योगेश बैरागी को मैदान में उतारा है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

BJP 2nd Candidates List For Haryana Elections: भाजपा ने आज मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने 21 उम्मीदवारों के नामों घोषणा की है। कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट के खिलाफ जुलाना से पार्टी ने कैप्टन योगेश बैरागी को मैदान में उतारा है।

पढ़ें :- हरियाणा में बिजली कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, सीएम नायम सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद किया एलान

दरअसल, दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट हाल में कांग्रेस में शामिल हुई थी, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें जुलाना विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। विनेश के जुलाना से चुनाव लड़ने के बाद इस बात को लेकर चर्चा थी कि भाजपा इस सीट से किस उम्मीदवार बनाती है। अब पार्टी ने कैप्टन योगेश बैरागी को मैदान में उतारा है। जिसके बाद जुलाना सीट पर लड़ाई दिलचस्प हो गयी है।

बता दें कि कैप्‍टन योगेश बैरागी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के उपाध्यक्ष और भाजपा खेल प्रकोष्ठ (हरियाणा) के सह-संयोजक हैं और जमीनी स्तर पर लोगों के लिए काम कर रहे हैं। इसके अलावा, दूसरी लिस्ट में पार्टी ने प्रदीप सांगवान को बरोदा से टिकट दिया है। नारायणगढ़ से पवन सैनी और पेहोवा से जय भगवान शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

यहां देखें भाजपा के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

Image

पढ़ें :- 'ऐसे सनातन में नहीं रह सकता, अगले महीने इस्लाम या बौद्ध धर्म अपनाऊंगा', आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी

Image

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...