1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा सरकार ने सपा काल में बने मेडिकल कॉलेज, कैंसर इंस्टीट्यूट व अन्य अस्पतालों की जानबूझकर की अनदेखी: अखिलेश यादव

भाजपा सरकार ने सपा काल में बने मेडिकल कॉलेज, कैंसर इंस्टीट्यूट व अन्य अस्पतालों की जानबूझकर की अनदेखी: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर​ लिखा, भाजपा सरकार ने सपा काल में बने मेडिकल कॉलेज, कैंसर इंस्टीट्यूट व अन्य अस्पतालों की जानबूझकर अनदेखी की है। भाजपाइयों ने अपने समय में बने मेडिकल कॉलेजों की बिल्डिंग खड़ी करने में केवल कमीशन खाया है लेकिन उन्हें चलाया नहीं है। मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल, ट्रामा सेंटर बिना स्टॉफ़ के खड़े हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और मंत्री की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा ने अपने कार्यालय, और मुख्य भाजपाई जी ने अपनी आयुष यूनिवर्सिटी तो खोल ली है परंतु जनहित में काम करनेवाले आम अस्पतालों की पूरी तरह उपेक्षा की है।

पढ़ें :- Script Ready : नीतीश कुमार 14 अप्रैल को दे सकते हैं मुख्यमंत्री पर से इस्तीफा, नई सरकार का गठन 18 अप्रैल से पहले

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर​ लिखा, भाजपा सरकार ने सपा काल में बने मेडिकल कॉलेज, कैंसर इंस्टीट्यूट व अन्य अस्पतालों की जानबूझकर अनदेखी की है। भाजपाइयों ने अपने समय में बने मेडिकल कॉलेजों की बिल्डिंग खड़ी करने में केवल कमीशन खाया है लेकिन उन्हें चलाया नहीं है। मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल, ट्रामा सेंटर बिना स्टॉफ़ के खड़े हैं। भाजपाइयों ने अपने कार्यालय, और मुख्य भाजपाई जी ने अपनी आयुष यूनिवर्सिटी तो खोल ली है परंतु जनहित में काम करनेवाले आम अस्पतालों की पूरी तरह उपेक्षा की है।

उन्होंने आगे लिखा, रही बात स्वास्थ्य मंत्री जी की तो ये समझ लेना चाहिए कि वो ख़ुद और उनका विभाग ‘हाता नहीं भाता’ की मुख्य-नीति के विस्तार के कारण, उन्हीं की तरह उपेक्षित है और अगले मंत्रिमंडल विस्तार में उनसे विभाग छीनने का आधार बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय और विभाग की ऐसी दुर्गति देखकर हर कोई, ये सहज रूप से स्वीकार भी कर लेगा कि सच में स्वास्थ्य मंत्री महोदय की लापरवाही और कमीशनख़ोरी की वजह से प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं की इतनी दुर्दशा हुई है।

जबकि सच ये है कि उन बेचारों के हाथ में पैसों के हिस्से बांट के अलावा और कुछ अधिकार या दूसरी शक्ति, सामर्थ्य और अख़्तियार नहीं है। स्वास्थ्य-चिकित्सा विभाग में वो नेम प्लेट पर ही मंत्री हैं, कोई उनकी सुनता भी नहीं है। सुना है उन्होंने अपने मोबाइल में एक रिमाइंडर लगा रखा है, जो रोज़ सुबह उन्हें याद दिलाता है कि वो स्वास्थ्य मंत्री हैं। जानेवालों के बारे में अब और क्या कहा जाए, थोड़े लिखे को ही पूरा समझा जाए… उनका ‘हाता से जो पुराना नाता है’, शायद उसीकी वजह से बंद हो रहा उनका खाता है।

 

पढ़ें :- अवध ओझा का सनसनीखेज दावा, बोले- देश में जिस दिन खाना बंद हो जाएगा उस दिन होगी क्रांति, भूखा आदमी मरने से पहले मारेगा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...