1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. अश्लील वीडियो मामले में BJP नेता मनोहर लाल धाकड़ पर बड़ा एक्शन, पहले राष्ट्रीय मंत्री पद गवांया, अब दर्ज हुई FIR

अश्लील वीडियो मामले में BJP नेता मनोहर लाल धाकड़ पर बड़ा एक्शन, पहले राष्ट्रीय मंत्री पद गवांया, अब दर्ज हुई FIR

मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ (BJP leader Manohar Lal Dhakad) का हाल ही में नेशनल हाइवे पर युवती से शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बनाने का वीडियो वायरल (Video Viral) हुआ था। जिसके बाद प्रदेश में जमकर सियासी बवाल मचा हुआ। इस घटना के बाद अब उन पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

By santosh singh 
Updated Date

भोपाल। मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ (BJP leader Manohar Lal Dhakad) का हाल ही में नेशनल हाइवे पर युवती से शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बनाने का वीडियो वायरल (Video Viral) हुआ था। जिसके बाद प्रदेश में जमकर सियासी बवाल मचा हुआ। इस घटना के बाद अब उन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। धाकड़ महासभा (Dhakad Mahasabha) ने उन्हें युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री पद से हटा दिया है।

पढ़ें :- Rise in Gold-Silver prices: चांदी ₹2.45 लाख के पार, सोना छू रहा आसमान

बता दें कि धाकड़ महासभा (युवा संघ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन धाकड़ (Arjun Dhakad, National President of Dhakad Mahasabha (Youth Union) ने लिखा, कि मनोहरलाल धाकड़ (Manohar Lal Dhakad) ग्राम बनी जिला मंदसौर, समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के आधार पर आपको युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री पद से कार्यमुक्त किया जाता है।

बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ (BJP leader Manohar Lal Dhakad)  के अश्लील वीडियो मामले (Pornographic Video Case) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें बीजेपी नेता मनोहर लाल (BJP leader Manohar Lal Dhakad)  बीच सड़क पर महिला के साथ अश्लील कृत्य करते हुए दिखाई दिए थे। यह वीडियो दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर 13 मई 2025 की रात करीब 8 बजे का बताया जा रहा है।

डीआईजी मनोज कुमार सिंह (DIG Manoj Kumar Singh) ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो 8 लेन का है। 8 लेन अभी नई सड़क बनी है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य निंदनीय है। ऐसी चीजों पर रोकथाम लगाने के लिए पुलिस प्रयास करेगी। फिलहाल वीडियो को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- पत्नी को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाकर, लौट रहे युवक की साले ने कनपटी पर गोली मारकर की हत्या

भानपुरा पुलिस ने दर्ज की FIR

वहीं इस वायरल वीडियो (Viral Video) पर पुलिस ने स्वयं संज्ञान लिया और मनोहर लाल धाकड़ (Manohar Lal Dhakad)  पर FIR दर्ज की गई। भानपुरा थाना पुलिस (Bhanpura Police Station) ने बीएनएस की धारा 296, 285, 3(5) में केस दर्ज किया है। आपको बता दें कि मनोहर लाल धाकड़ (Manohar Lal Dhakad) की पत्नी ग्राम बनी क्षेत्र से जिला पंचायत की सदस्य है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...