नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की शुरुआत करके बड़ा दांव चल दिया। केजरीवला ने मरघट वाले बाबा के दर्शन कर इस योजना की शुरूआत की है। मंगलवार को केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ कश्मीरी गेट स्थित मरघट वाले बाबा मंदिर गए। यहां उन्होंने पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान केजरीवाल ने खुद पुजारी का रजिस्ट्रेशन किया। पहले हनुमान मंदिर से योजना शुरू करने का प्लान था।
पढ़ें :- इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार, 2023 से जेल में बंद पूर्व पीएम की रिहाई को लेकर मार्च निकालने वाली थी
आज मरघट वाले बाबा के मंदिर (ISBT) में दर्शन किए और पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। यहाँ के महंत जी का आज जन्मदिन है। उनके साथ जन्मदिन भी मनाया।
बीजेपी ने आज रजिस्ट्रेशन रोकने की पूरी कोशिश की। लेकिन भक्त को अपने भगवान से मिलने से कोई नहीं रोक सकता। pic.twitter.com/hRfvVQ1AxG
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 31, 2024
पढ़ें :- CM योगी ने वितरित किया 912 नियुक्ति पत्र, कहा-योग्य अभ्यार्थियों के चयन से आमजन के मन में शासन एवं चयन प्रक्रिया के प्रति विश्वास होता है सशक्त
केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आज मरघट वाले बाबा के मंदिर (ISBT) में दर्शन किए और पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। यहां के महंत जी का आज जन्मदिन है। उनके साथ जन्मदिन भी मनाया। बीजेपी ने आज रजिस्ट्रेशन रोकने की पूरी कोशिश की। लेकिन भक्त को अपने भगवान से मिलने से कोई नहीं रोक सकता।
बीजेपी वाले मुझे कल से गंदी गंदी गालियाँ दे रहे हैं, जब से पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा हुई है।
मेरा उनसे प्रश्न है – क्या मुझे गाली देने से देश का फ़ायदा होगा? आपकी 20 राज्यों में सरकारें हैं। गुजरात में तो आपकी 30 साल से सरकार है। अभी तक आपने वहाँ पुजारियों और…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 31, 2024
पढ़ें :- सरकार के पास दिया जलाने का पैसा है, पर हमारे हॉस्टल के लिए नहीं, राहुल गांधी बोले- मोदी जी उस बच्ची के सवाल का कोई जवाब है आपके पास?
इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक और पोस्ट लिखा है, जिसमें लिखा कि, बीजेपी वाले मुझे कल से गंदी गंदी गालियां दे रहे हैं, जब से पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा हुई है। मेरा उनसे प्रश्न है-क्या मुझे गाली देने से देश का फ़ायदा होगा? आपकी 20 राज्यों में सरकारें हैं। गुजरात में तो आपकी 30 साल से सरकार है। अभी तक आपने वहां पुजारियों और ग्रंथियों का सम्मान क्यो नहीं किया? चलो अब ही कर दो? मैंने अब सबको रास्ता दिखा दिया है। मुझे गाली देने की बजाय आप अपने बीस राज्यों में इसे लागू करो ना, तब तो सबका फायदा होगा? मुझे गालियां क्यों देते हो?