HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस-सपा को घेरा, कहा-10 साल में प्रधानमंत्री मोदी जी ने साधारण नागरिक में एक विश्वास पैदा किया

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस-सपा को घेरा, कहा-10 साल में प्रधानमंत्री मोदी जी ने साधारण नागरिक में एक विश्वास पैदा किया

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पहुंचे, जहां उन्होंने एक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, 10 साल पहले देश का नागरिक राजनीति के प्रति उदासीन हो चुका था, उसका विश्वास टूट चुका था। जब राजनीति में लोकमत उदासीन हो जाए, तो वो प्रजातंत्र के लिए खतरा बन जाता है। लेकिन 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी जी ने साधारण नागरिक में एक विश्वास पैदा किया। आज इस विश्वास के कारण ही हम विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

वाराणसी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पहुंचे, जहां उन्होंने एक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, 10 साल पहले देश का नागरिक राजनीति के प्रति उदासीन हो चुका था, उसका विश्वास टूट चुका था। जब राजनीति में लोकमत उदासीन हो जाए, तो वो प्रजातंत्र के लिए खतरा बन जाता है। लेकिन 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी जी ने साधारण नागरिक में एक विश्वास पैदा किया। आज इस विश्वास के कारण ही हम विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में बीजेपी महिला नेता को नग्न कर पीटा गया, मचा नया सियासी बवाल

इसके साथ ही कहा, लंबे समय तक भारतीय राजनीति का अर्थ था, फूट डालो राज करो और सबके नाम पर वोट मांगो और सरकार बन जाए, तो किसी जाति के बन जाओ। उत्तर प्रदेश इसका प्रमाण है। यहां आपने दो पार्टियों की सरकार देखी है, जिन्होंने सबका मत लिया और बाद में एक जाति का बन के रह गईं। आज दवाई मैन्युफैक्चरिंग में भारत दूसरे नंबर पर खड़ा है। सबसे सस्ती और असरदार दवाएं भारत बना रहा है। 126% एक्सपोर्ट बढ़ गया है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, गांव, गरीब, वंचित, शोषित, पीड़ित, किसान, युवा, महिला… मोदी जी के नेतृत्व में सबका सशक्तिकरण हुआ है। आज 2 लाख पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर बिछाया गया है। आज 2 लाख कॉमन सर्विस सेंटर चल रहे हैं। ये बदलते भारत के बदलते गांव है। कांग्रेस और अखिलेश यादव ने कहा कि भारत तो अनपढ़ है, यहा डिजिटल क्या करोगे, लेकिन मोदी जी भारत का सामर्थ्य जानते थे। आज यहां सब्जी बेचने वाला भी डिजिटल ट्रांजैक्शन कर रहा है। दुनिया का 40 प्रतिशत डिजिटल ट्रांजैक्शन आज भारत में होता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...