नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) को लेकर भाजपा और आप का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस बीच सीएम आतिशी (CM Atishi) ने भाजपा (BJP) पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। सीएम आतिशी (CM Atishi) ने कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली में वोटर कार्ड चेक करके भाजपा (BJP) लोगों को पैसे बांट रही है। आज प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) अपने सरकारी आवास पर पैसे बांटते पकड़े गए, जो उन्हें सांसद होने के नाते मिले थे।
पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
सीएम आतिशी (CM Atishi) ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र (New Delhi Assembly Constituency) के अलग-अलग इलाकों की झुग्गियों से महिलाओं को वहां बुलाकर एक लिफाफे में 1100 रुपये दिए गए। मैं ईडी (ED)और सीबीआई (CBI) से कहना चाहती हूं कि प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) के घर पर अभी भी करोड़ों रुपये की नकदी पड़ी है, आप अभी जाइए।
भाजपा आज वोट के लिए पैसे बांटते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई। प्रवेश वर्मा जी के सरकारी बंगले- 20 विंज़र प्लेस- पर स्थानीय महिलाओं को ₹1100 कैश में दिए जा रहे थे। इसके साथ मोदी जी, अमित शाह जी और कमल निशान का पर्चा भी था।
हमारे पास यह सूचना है कि अभी भी घर के अंदर करोड़ों रुपए कैश… pic.twitter.com/Ph3xMhKNI3
— Atishi (@AtishiAAP) December 25, 2024
पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी
‘पर्चे पर पीएम मोदी और जेपी नड्डा की तस्वीर’
आतिशी ने कहा कि मैं चुनाव आयोग (Election Commission) से कहना चाहती हूं कि ईडी (ED) और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) से प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) के सरकारी आवास पर छापा मरवाएं और उन्हें अभी गिरफ्तार करवाएं। भाजपा (BJP) हारा हुआ चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। हम इसकी आधिकारिक शिकायत पुलिस और चुनाव आयोग (Election Commission) से करेंगे, जिस पर्चे में पैसे बांटे जा रहे हैं, उस पर पीएम मोदी और जेपी नड्डा की तस्वीरें भी हैं।
भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने दी सफाई
वहीं, सीएम आतिशी (CM Atishi) के बयान पर भाजपा नेता प्रवेश वर्मा (BJP leader Pravesh Verma) ने सफाई दी है। प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) ने कहा कि कल मैंने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का ट्वीट देखा और आज दिल्ली के अस्थायी सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुनी। आप सांसद संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh) भी मेरे घर के आसपास घूम रहे हैं। राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्थान की शुरुआत मेरे पिताजी ने करीब 25 साल पहले की थी। आज मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि हम जो काम कर रहे हैं, उसकी सराहना आतिशी जी और केजरीवाल जी कर रहे हैं।
पढ़ें :- सड़क पर मौत बनकर दौड़ी ऑडी! बाइक को टक्कर मार, युवकों के ऊपर चढ़ाई कार, BJP पूर्व जिला अध्यक्ष से जुड़ रहा कार का नाम
‘मुझे खुशी है कि शराब नहीं बांट रहा’
प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) ने कहा कि मैं यहां महिलाओं का दुख देख रहा हूं, जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने मुझे बताया कि न तो उनके पास पेंशन है, न उनके पास राशन कार्ड है, न नौकरी है, न दवा की सुविधा है। मैंने तय किया कि हर महीने अपने संगठन के साथ हम एक योजना बनाएंगे और मासिक आधार पर उनकी मदद करेंगे। मुझे एक बात की खुशी है कि कम से कम मैं यहां शराब नहीं बांट रहा हूं, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली में बांट रहे थे।’