HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बीजेपी का हमेशा यही मंत्र रहा है व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है : पीएम मोदी

बीजेपी का हमेशा यही मंत्र रहा है व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है : पीएम मोदी

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अटल बिहारी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत अन्य नेताओं को याद किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के लिए हमेशा यही मंत्र रहा है कि व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अटल बिहारी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत अन्य नेताओं को याद किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के लिए हमेशा यही मंत्र रहा है कि व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

यह परंपरा श्यामा प्रयास मुखर्जी से लेकर आज तक चली आ रही है। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों की ही शक्ति है कि हम उनके सपने को पूरा कर पाए और जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा। पीएम मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने एक वोट से सरकार गिरना स्वीकार किया था।

लेकिन पार्टी के मूल्यों से समझौता नहीं किया। बता दें कि, इस दौरान पीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया है। साथ ही कहा कि इमरजेंसी के दौरान भाजपा के कई नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। कोरोना काल में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सेवा की।

केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ा रही हैं। पीएम ने कहा कि, कभी अफवाह फैलाई जाती है कि संविधान बदल दिया जाएगा, नागरिका छीन ली जाएगी, किसानों की जमीन छीन ली जाएगी।

पीएम ने कहा कि कुछ लोग हार नहीं झेल पाए हैं, इसलिए ऐसा कर रहे हैं, कुछ लोगों की भाजपा से दुश्मनी है, इसलिए ऐसा कर रहे हैं। भाजपा के हर कार्यकर्ता को सतर्क रहना है और लोगों को सावधान करना है।

पढ़ें :- श्री राधाकृष्ण जी महाराज मंदिर की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शोभिक गोयल ने खरीदा, ​CM से लेकर DM तक हुई शिकायत

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...