1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा का राज असलियत में एक ‘वसूली-तंत्र’ है…अखिलेश यादव ने साधा निशाना

भाजपा का राज असलियत में एक ‘वसूली-तंत्र’ है…अखिलेश यादव ने साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक खबर की कटिंग को शेयर करते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, इन वसूली करनेवालों ने उप्र में भी ऐसा ही किया था। अब इनके दुस्साहस की सीमा, सीमा पार करके उत्तराखंड तक पहुंच गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक खबर की कटिंग को शेयर करते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, इन वसूली करनेवालों ने उप्र में भी ऐसा ही किया था। अब इनके दुस्साहस की सीमा, सीमा पार करके उत्तराखंड तक पहुंच गयी है।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, भाजपा का राज असलियत में एक ‘वसूली-तंत्र’ है, जिसमें ऊपर-से-लेकर नीचे तक सारा शासन-प्रशासन मिलकर कारोबारियों से वसूली करता है। सबसे ख़तरनाक बात ये है कि ये तंत्र एक राज्य की सीमाओं में नहीं बंधा है बल्कि आसपास के राज्यों तक में दख़लअंदाज़ी करके लाखों-करोड़ों वसूलता है और लोगों को आत्महत्या तक करने के लिए मजबूर करता है।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि

उन्होंने आगे कहा कि, ये कोई पहली घटना नहीं है, सब जानते हैं कि इसके पीछे कौन लोग हैं। इन वसूली करनेवालों ने उप्र में भी ऐसा ही किया था। अब इनके दुस्साहस की सीमा, सीमा पार करके उत्तराखंड तक पहुंच गयी है। इस मामले की न्यायिक जांच हो और सारे तार जोड़कर शासन-प्रशासन में जो लोग भी इसके लिए दोषी हैं, उनको सख़्त-से-सख़्त सज़ा दी जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...