नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में इन दिनों विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासत सरगर्मी बढ़ती जा रही है। विपक्षी दल के नेताओं की तरफ से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस प्रक्रिया पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, हड़बड़ी में… बिना प्लॉनिंग के जबरन SIR लागू करना नोटबंदी और कोरोना लॉकडाउन की याद दिलाता है।
पढ़ें :- यूपी संस्कृत बोर्ड का टॉपर रजनीश यादव फर्जीवाड़े में फंसा, अंकतालिका निरस्त, योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा की वोट चोरी अब जानलेवा रूप ले चुकी है। काम के भार से BLO और Polling Officers आत्महत्या करने पर मजबूर है। मेरी हर एक परिवार, जिसने अपनों को खोया है, उनको गहरी संवेदनाएं। ज़मीनी हकीकत के मुताबिक़ ये संख्या रिपोर्टों से कहीं अधिक है, जो बेहद चिंताजनक है। इन परिवारों को न्याय कौन दिलाएगा?
भाजपा की वोट चोरी अब जानलेवा रूप ले चुकी है।
काम के भार से BLO और Polling Officers आत्महत्या करने पर मजबूर है।
मेरी हर एक परिवार, जिसने अपनों को खोया है, उनको गहरी संवेदनाएं। ज़मीनी हकीकत के मुताबिक़ ये संख्या रिपोर्टों से कहीं अधिक है, जो बेहद चिंताजनक है। इन परिवारों को… pic.twitter.com/MTuPaOS6IQ
पढ़ें :- 'अनपढ़ रहेगा इंडिया तभी अंधभक्त बनेगा इंडिया' के नारे पर चल रही भाजपा सरकार, स्कूल बंद कर और तोड़ रही यूनिवर्सिटी : संजय सिंह
— Mallikarjun Kharge (@kharge) November 23, 2025
भाजपा चोरी की सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त है और चुनाव आयोग मूक दर्शक बने तमाशा देख रहा है। हड़बड़ी में… बिना प्लॉनिंग के जबरन SIR लागू करना नोटबंदी और कोरोना लॉकडाउन की याद दिलाता है।
उन्होंने आगे लिखा, सत्ता का दुरुपयोग कर संस्थानों से आत्महत्या करवाना, संविधान की धज्जियां उड़ाना और लोकतंत्र को दुर्बल बनाना भाजपा की सत्ता की भूख का नतीजा है। अब बस ! अगर अभी भी हम नहीं जागे तो लोकतंत्र के आखरी स्तंभों को गिरने से कोई नहीं बचा सकता। जो लोग SIR और वोट चोरी पर चुप हैं वो इन निर्दोष BLOs की मृत्यु के कसूरवार है। आवाज़ उठाइए, लोकतंत्र बचाइए।