Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. BMW superbike : बीएमडब्ल्यू की सुपरबाइक ने भारत में मारी एंट्री, जानें रफ्तार और शानदार फीचर्स

BMW superbike : बीएमडब्ल्यू की सुपरबाइक ने भारत में मारी एंट्री, जानें रफ्तार और शानदार फीचर्स

By अनूप कुमार 
Updated Date

BMW superbike : बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने अपनी सबसे दमदार और रेसिंग के लिए तैयार सुपरबाइक M 1000 RR का नया मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। वहीं बाइक की कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59.90 लाख रुपये रखी गई है।

पढ़ें :- Suzuki Ignis EV : सुजुकी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार पेश, जानिए भारत में कब आ सकती है Ignis EV

प्रीमियम सुपरबाइक
यह बाइक कंपनी की ट्रैक परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर बनाई गई प्रीमियम सुपरबाइक है. इसका रेसिंग वर्जन FIM Superbike World Championship यानी WorldSBK में भी हिस्सा लेता है

इंजन
नई BMW M 1000 RR में 999cc का इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन 14,500 rpm पर 215 bhp की पावर जनरेट करता है। पुराने मॉडल के मुकाबले इसमें 6 bhp ज्यादा ताकत मिलती है। एग्जॉस्ट सिस्टम में भी सुधार किया गया है। बाइक में पहले की तरह 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स भी मिलेंगे
नई M 1000 RR में Dynamic Traction Control के साथ Slide Control फीचर दिया गया है। यह स्टीयरिंग एंगल सेंसर से मिलने वाली जानकारी के आधार पर काम करता है। इसमें Slip Control और Slide Control अलग-अलग तरीके से काम करते हैं, जिससे राइडर तेजी से बाइक चलाते समय कंट्रोल पावर स्लाइड ले सकता है। इसके अलावा BMW Race ABS Pro के साथ Brake Slide Assist भी मिलता है। यह ब्रेक लगाते समय बाइक को स्लाइड के दौरान संभालने में मदद करता है।

BMW इस सुपरबाइक पर 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी दे रही है। ग्राहक इसे चौथे और पांचवें साल तक बढ़वा भी सकते हैं। इसके साथ 24×7 रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा भी मिलेगी।

पढ़ें :- JSW Motors logo : जेएसडब्ल्यू मोटर्स ने शो किया अपना नया लोगो! अब पहली कार इंतजार
Advertisement