1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. लॉन्चिंग से पहले इस इलेक्ट्रिक कार की धड़ल्ले से हो रही है बुकिंग, सिंगल चार्ज पर 500km से ज्यादा दौड़ेगी

लॉन्चिंग से पहले इस इलेक्ट्रिक कार की धड़ल्ले से हो रही है बुकिंग, सिंगल चार्ज पर 500km से ज्यादा दौड़ेगी

चीनी कार निर्माता कंपनी BYD (Build Your Dreams) की नई इलेक्ट्रिक SUV सीलियन 7 (Sealion 7) भारत में लॉन्च से पहले ही डीलरशिप पर पहुंच चुकी है। इस गाड़ी को हाल ही में भारत मोबिलिटी एक्स्पो 2025 (Bharat Mobility Expo 2025) में पेश किया गया था। अब यह जल्द ही भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। चीनी कार निर्माता कंपनी BYD (Build Your Dreams) की नई इलेक्ट्रिक SUV सीलियन 7 (Sealion 7) भारत में लॉन्च से पहले ही डीलरशिप पर पहुंच चुकी है। इस गाड़ी को हाल ही में भारत मोबिलिटी एक्स्पो 2025 (Bharat Mobility Expo 2025) में पेश किया गया था। अब यह जल्द ही भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

क्या है खास?

ये कार पहली बार ब्लैक और ब्लू कलर में डीलरशिप पर नजर आई है। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे 70,000 में बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी मार्च 2025 से शुरू होगी। इसकी बैटरी और रेंज काफी दमदार है।

BYD Sealion 7 को दो वैरिएंट्स में पेश किया जाएगा। कंपनी इसे RWD (रियर-व्हील ड्राइव) वैरिएंट में पेश करेगी, जिसमें 82.5 kWh का बैटरी पैक देखने को मिलेगा। ये 308bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसकी रेंज 482 किमी. तक होगी।

दूसरा वैरिएंट AWD

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

दूसरा वैरिएंट AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) होगा, जो 523bhp की पावर और 690Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इसकी रेंज 502 किमी. तक की होगी।

प्रीमियम फीचर्स से लैस होगी सीलियन 7

BYD सीलियन 7 में कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें ऑल-एलईडी लाइटिंग पैनोरमिक सनरूफ, 15.6 इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ADAS सेफ्टी सूट, 11 एयरबैग्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स, स्पोर्टी फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

कीमत और मुकाबला?

BYD Sealion 7 की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन यह MG ZS EV, Hyundai Ioniq 5 और Kia EV6 जैसी गाड़ियों को टक्कर की होगी।

पढ़ें :- Hero Xpulse 450 : हीरो एक्सपल्स 450 की एंट्री  ,  इंजन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...