1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘ब्राह्मण राह दिखाएंगे, केवट पार लगाएंगे…’ अखिलेश यादव के आवास के बाहर लगा PDA का नया पोस्टर

‘ब्राह्मण राह दिखाएंगे, केवट पार लगाएंगे…’ अखिलेश यादव के आवास के बाहर लगा PDA का नया पोस्टर

Lucknow Poster War : यूपी की राजधानी लखनऊ इन दिनों पोस्टर वॉर का अड्डा बनी हुई है। जहां पोस्टर के जरिये वार-पलटवार का खेल चल रहा है। रविवार को पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया। जिसमें पीडीए का संदेश अलग अंदाज में समाज के बीच पहुंचाने की कोशिश की गयी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow Poster War : यूपी की राजधानी लखनऊ इन दिनों पोस्टर वॉर का अड्डा बनी हुई है। जहां पोस्टर के जरिये सियासी वार-पलटवार का खेल चल रहा है। रविवार को पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया। जिसमें पीडीए का संदेश अलग अंदाज में समाज के बीच पहुंचाने की कोशिश की गयी है।

पढ़ें :- 'सपाइयों का क्या भरोसा... चाय-समोसा-रसमलाई सारे माफिया अपने भाई...' वोटिंग के बीच लखनऊ में लगा विवादित पोस्टर

दरअसल, अखिलेश यादव के आवास के बाहर लगे पोस्ट में लिखा है- “ब्राह्मण राह दिखाएंगे, केवट पार लगाएंगे, पीडीए की सरकार बनवाएंगे।” यह पोस्टर चंद्र कुमार मिश्रा व जय हिन्द समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद लाल निषाद की ओर से लगाया गया है। इस पोस्टर में ये दोनों नेता अखिलेश के साथ ‘पीडीए परिवार’ नाव पर सवार नजर आ रहे हैं। जिसमें चंद्र कुमार मिश्रा दिशा दिखा रहे हैं, जबकि नंद लाल निषाद नाव चला रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अखिलेश यादव ने पीडीए का नारा दिया था। शुरुआत में उन्होंने PDA का मतलब पिछड़ा (P), दलित (D) और अल्पसंख्यक (A) बताया था। लेकिन, विधानसभा चुनाव में सपा प्रमुख ने पीडीए की परिभाषा में पंडित (ब्राह्मण) शब्द भी जोड़ा। जिसको लेकर वह विरोधियों के निशाने पर रहे हैं। अब इस पोस्टर के सामने आने बाद फिर सियासी बयानबाजी तेजी हो सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...