Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Budh Asta 2025 : ग्रहों के राजकुमार बुध देव वृश्चिक राशि में अस्त , इन राशियों में लाभ के योग

Budh Asta 2025 : ग्रहों के राजकुमार बुध देव वृश्चिक राशि में अस्त , इन राशियों में लाभ के योग

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mercury Combust In Scorpio : ग्रहों के राजकुमार बुध देव का गोचर होने वाला है। बुध देव को तार्किक और बौद्धिक क्षमता का प्रदाता माना जाता है। ज्योतिष में  बुध ग्रह  संचार, बुद्धि, तर्क, यात्रा, व्यापार और विश्लेषणात्मक सोच का प्रतिनिधित्व करता है। बुध का खराब होना व्यक्ति के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता। बुध के गोचर का भी व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। बुध 14 नवंबर की मध्यरात्रि को यानी 3 बजकर 1 मिनट पर वृश्चिक राशि में अस्त हो जाएंगे, जहां पहले से ही मंगल ग्रह विराजमान हैं।

पढ़ें :- Budh Gochar 2026 : ग्रहों के राजकुमार बुध देव करेंगे गोचर, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

बुध ग्रह 14 नवंबर की मध्यरात्रि से वृश्चिक राशि में अस्त करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही ग्रहों के सेनापति मंगल देव अस्त चल रहे हैं। इस तरह वृश्चिक राशि में मंगल और बुध ग्रह की युति बन रही है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)
इस राशि की कुंडली में बुध नौवें और छठे भाव के स्वामी होकर ग्यारहवें भाव में अस्त होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है।आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय में तेजी से वृद्धि हो सकती है। धन की बचत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि (Pisces Zodiac)
मीन राशि के चौथे और सातवें भाव के स्वामी होकर बुध नौवें भाव में अस्‍त होने वाले है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये अवधि मिली-जुली जाने वाली है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। लव लाइफ में भी तेजी से सुधार देखने को मिल सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध का अस्त होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के दूसरे, दसवें भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में अस्त होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है।कार्य में तेजी से वृद्धि हो सकती है। उन्नति तेजी से होगी।

पढ़ें :- Ardra Nakshatra Mein Surya : आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य झमाझम वर्षा के संकेत, कृषि जीवन से गहरा संबंध माना जाता है
Advertisement