1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. shukra margi 2026 :  सुख, समृद्धि के देवता शुक्र 14 नवंबर को कन्या राशि में चलेंगे सीधी चाल , यह समय बेहद भाग्यशाली रहेगा

shukra margi 2026 :  सुख, समृद्धि के देवता शुक्र 14 नवंबर को कन्या राशि में चलेंगे सीधी चाल , यह समय बेहद भाग्यशाली रहेगा

प्रेम और सुख, समृद्धि के कारक शुक्र देव मार्गी होने वाले है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सुख, समृद्धि, धन और वैभव के प्रदाता शुक्र देव 14 नवंबर 2026 को सुबह 05 बजकर 32 मिनट पर कन्या राशि में मार्गी (सीधी चाल) होने जा रहे हैं। शुक्र प्रेम, सौंदर्य, कला, सुख-सुविधा और रिश्तों का कारक है। कन्या राशि में शुक्र को नीच का माना जाता है, इसलिए मार्गी होने के बावजूद इनके परिणाम पूरी तरह अनुकूल नहीं माने जा रहे हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

shukra margi 2026 :  प्रेम और सुख, समृद्धि के कारक शुक्र देव मार्गी होने वाले है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सुख, समृद्धि, धन और वैभव के प्रदाता शुक्र देव 14 नवंबर 2026 को सुबह 05 बजकर 32 मिनट पर कन्या राशि में मार्गी (सीधी चाल) होने जा रहे हैं। शुक्र प्रेम, सौंदर्य, कला, सुख-सुविधा और रिश्तों का कारक है। कन्या राशि में शुक्र को नीच का माना जाता है, इसलिए मार्गी होने के बावजूद इनके परिणाम पूरी तरह अनुकूल नहीं माने जा रहे हैं।

पढ़ें :- Budh Gochar 2026 : ग्रहों के राजकुमार बुध देव करेंगे गोचर, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

शुक्र की चाल में यह बदलाव सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन मुख्य रूप से 4 राशियों के लिए यह समय बेहद भाग्यशाली और आर्थिक लाभ दिलाने वाला रहेगा।

मां लक्ष्मी की पूजा: हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी को लाल गुलाब अर्पित करें और घी का दीपक जलाकर आरती करें।

मेष राशि
परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत के जरिए पुराने मतभेद दूर करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, साझेदारी में काम करने वालों को किसी भी फैसले में जल्दबाजी से बचना होगा।

बृषभ राशि
संतान से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और प्रियजनों के साथ विवाद से बचें।

पढ़ें :- Ardra Nakshatra Mein Surya : आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य झमाझम वर्षा के संकेत, कृषि जीवन से गहरा संबंध माना जाता है

मिथुन राशि
प्रेम संबंधों में बातचीत के जरिए गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिल सकती है।

मकर राशि
प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। धार्मिक और मांगलिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

मीन राशि
रिश्तों में पहले से चल रही गलतफहमियों के कारणों को समझने का अवसर मिल सकता है। यदि आपसी मतभेद हैं, तो बातचीत के जरिए उन्हें दूर करने की कोशिश करें। यात्रा और पारिवारिक मामलों में भी कुछ राहत मिलने की संभावना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...