Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. ESIC Vacancy: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में इन पदों पर निकली बम्पर भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

ESIC Vacancy: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में इन पदों पर निकली बम्पर भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

ESIC Vacancy: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। खासकर उन लोगों के लिए जो मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए ये मौका बेहद खास है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्पेशलिस्ट ग्रेड-2 के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 558 पद भरे जाएंगे। अच्छी बात यह है कि इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को बेहतर सैलरी, भत्ते और सरकारी नौकरी की स्थिरता का लाभ मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 26 अप्रैल 2025 तक आवेदन भेज सकते हैं।

वहीं कुछ खास राज्यों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 2 मई 2025 तय की गई है। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी, जैसे कि कौन कर सकता है आवेदन, कैसे करें अप्लाई, और सैलरी कितनी मिलेगी।

पदों का बंटवारा

स्पेशलिस्ट ग्रेड-II (सीनियर स्केल): 155 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड-II (जूनियर स्केल): 403 पद

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में MD, MS, MCh, DM, DA, DPM या MSc जैसी पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

उम्र सीमा

अधिकतम उम्र 45 साल रखी गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट दी जाएगी।

सैलरी और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-12 के तहत ₹78,800 प्रति माह की शुरुआती सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही DA, HRA, TA, NPA जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन के साथ ₹500 का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा, जो कि “ESI Fund Account No. II” के नाम पर होना चाहिए।

कैसे करें आवेदन?

यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन होगी। सबसे पहले esic.gov.in पर जाएं। वहां के Recruitment सेक्शन से आवेदन पत्र डाउनलोड करें। फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करें। तय पते पर आवेदन भेज दें।

 

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट
Advertisement