Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान, ममता बनर्जी लड़ सकती हैं चुनाव?

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान, ममता बनर्जी लड़ सकती हैं चुनाव?

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की दो प्रमुख विधानसभा सीटें नंदीग्राम और रेजीनगर के उपचुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी। ये दोनों सीटें काफी चर्चित हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ सकती हैं।

पढ़ें :- Bye Election : एक लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 6 अक्तूबर को, मतगणना 9 को, जानें कौन सी सीटें हैं शामिल?

दरअसल, नंदीग्राम सीट भारतीय जनता पार्टी के नेता और पश्चिम बंगाल के वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जबकि रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे से रिक्त हुई है। चुनाव आयोग ने बताया कि, उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन 9 सितंबर को जारी किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी। उम्मीदवार 19 सितंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

नंदीग्राम उपचुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या तृणमूल कांग्रे प्रमुख ममता बनर्जी एक बार फिर विधानसभा में प्रवेश करने के लिए नंदीग्राम के सियासी मैदान में उतरेंगी। बंगाल की दो सीटों के अलावा आयोग ने तमिलनाडु (2 सीटें), पुडुचेरी (1 सीट) और असम (1 विधानसभा सीट व नगांव लोकसभा सीट) के उपचुनाव की तारीखें भी घोषित कर दी हैं।

 

 

पढ़ें :- TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने BJP पर अपने पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ का लगाया आरोप, HC से संज्ञान लेने की अपील
Advertisement