1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. BYD Sealion 7 : BYD SUV का खास वेरिएंट Sealion 7 लॉन्च  , जानें कीमत और रेंज

BYD Sealion 7 : BYD SUV का खास वेरिएंट Sealion 7 लॉन्च  , जानें कीमत और रेंज

बीवाईडी (BYD) ने भारत में अपनी Premium Electric कूपे-एसयूवी सीलियन 7 (Sealion 7) का नया और किफायती एंट्री-लेवल वेरिएंट 'डायनामिक' (Dynamic) लॉन्च कर दिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

BYD Sealion 7 :  बीवाईडी (BYD) ने भारत में अपनी Premium Electric कूपे-एसयूवी सीलियन 7 (Sealion 7) का नया और किफायती एंट्री-लेवल वेरिएंट ‘डायनामिक’ (Dynamic) लॉन्च कर दिया है। वहीं कार की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 41.90 लाख रुपये रखी गई है, जो मौजूदा प्रीमियम और परफॉर्मेंस वेरिएंट्स के मुकाबले काफी किफायती है।इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी का सस्ता वेरिएंट लॉन्च करके कंपनी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है।

पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?

कलर ऑप्शन
सीलॉयन 7 चार एक्सटीरियर कलर ऑप्शन- अटलांटिस ग्रे, कॉस्मो ब्लैक, अरोरा वॉइट और शार्क ग्रे में आती है। बीवाईडी ने इस एसयूवी को ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर तैयार किया है।

बैटरी पैक: 71.8 kWh की ब्लेड बैटरी
ड्राइविंग रेंज: 520 किलोमीटर (NEDC-सर्टिफाइड)
परफॉर्मेंस: 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 7.3 सेकंड में
प्लेटफॉर्म: ब्रांड के एडवांस्ड ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर निर्मित, जिसमें ‘सेल-टू-बॉडी’ (Cell-to-Body) तकनीक शामिल है।

बीवाईडी सीलॉयन 7 के डायनैमिक ट्रिम में 71.8kWh की बैटरी मिलती है, जो 231 एचपी के रियर वील ड्राइव मोटर को पावर देती है।

पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...