HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने जनता को संकट में धकेलने का किया पाप : प्रियंका गांधी वाड्रा

केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने जनता को संकट में धकेलने का किया पाप : प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि केंद्र और यूपी की सरकारों ने संकट के समय में जनता को धकेलने का पाप किया है। उन्होंने कहा कि महंगाई, अपराध, हत्या, लूट, बलात्कार, भ्रष्टाचार से समाज का हर वर्ग पीड़ित है जिससे छुटकारा दिलाने के लिये कांग्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि केंद्र और यूपी की सरकारों ने संकट के समय में जनता को धकेलने का पाप किया है। उन्होंने कहा कि महंगाई, अपराध, हत्या, लूट, बलात्कार, भ्रष्टाचार से समाज का हर वर्ग पीड़ित है जिससे छुटकारा दिलाने के लिये कांग्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

श्रीमती वाड्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये झांसी में आयोजित कांग्रेस पदाधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के समक्ष खड़ी चुनौतियों से मुकाबला करने में हमेशा अग्रणी भूमिका में रही है। वह देश के लिये अपना सब कुछ कुर्बान करने वाली भूमिका को निभाना अच्छी तरह जानती है। आज देश के हालात मौजूद सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण विपरीत हो चुके है। बेतहाशा बढ़ती महंगाई, गरीबी, कुपोषण, अपराध के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान व संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष खड़ी चुनौतियों से केवल कांग्रेस ही मुकाबला कर सकती है। उसके लिए सबको सक्रिय भागीदारी निभाना पड़ेगी।

उंन्होंने कहा कि देश के हर वर्ग की पीड़ा को हरने का हमारा इतिहास भी है। वर्तमान भी और भविष्य भी इसलिये हमारी पहली प्राथमिकता देश और जनमानस है। उसके साथ खड़े होकर उनकी पीड़ा व दर्द को साझा करने के साथ उससे मुक्ति के लिये मेहनत से काम करना है।

श्रीमती वाड्रा ने कहा कि वर्तमान समय मे केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों ने जनता को संकट में धकेलने का पाप किया है। निर्धन हो या मध्यम वर्ग या समाज का कोई भी वर्ग वह बढ़ती महंगाई, अपराध, हत्या, लूट, बलात्कार, भष्टाचार से पीड़ित है। कांग्रेस मजबूती के साथ महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में वृद्धि के विरूद्व भाजपा सरकार से सवाल भी करेगी और आंदोलन भी करेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की बयार बह रही है। उन्होंने कहा कि शोषित,वंचित दलितो का उत्पीड़न योगी सरकार का प्रमुख एजेंडा है। प्रदेश में अपराधियों को मौन समर्थन स्थितियों को विस्फोटक बनाता जा रहा है। सरकार जनता को राहत देने की रणनीति से हमेशा की तरह दूरी बनाए हुए है।

पढ़ें :- श्री राधाकृष्ण जी महाराज मंदिर की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शोभिक गोयल ने खरीदा, ​CM से लेकर DM तक हुई शिकायत

कांग्रेस महासचिव ने कहा भाजपा सरकार के पास कोई विजन नहीं है। वह युवाओं, बेरोजगारों के साथ छल का सहारा लेकर उत्तर प्रदेश में उनके साथ अन्याय कर रही है। सवालों के उत्तर देने के स्थान पर वह झूठ बोलती है और जवाबदेही से बचती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगार युवा नौकरी के लिये आंदोलित है। वह भटक रहे हैं। इस सरकार में सरकारी नौकरिया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। नौकरियों के लिये चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति पाने के लिये दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।

उन्होंने प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि देश अनेक प्रकार की चुनौतियों से गुजर रहा है। हर तरफ सरकार की प्रताड़ना सहने को मजबूरों का एक बड़ा वर्ग त्रासदीपूर्ण जीवन जीने के लिये विवश है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समक्ष बड़ी जिम्मेदारी है। उसका निर्वहन करना है। आगामी विधानसभा चुनावों में संगठन व कार्यकर्ताओं के सुझाव बहुत महत्वपूर्ण होंगे। संगठन विचारों व कार्यकर्ताओं की मेहनत से खड़े होते हैं। यह प्रशिक्षण शिविर कांग्रेसजनों के लिये बहुत महत्वपूर्ण है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...