1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चेयरमैन ने मनाया जयंती,सैकड़ो को दिलाई भाजपा की सदस्यता

नौतनवा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चेयरमैन ने मनाया जयंती,सैकड़ो को दिलाई भाजपा की सदस्यता

नौतनवा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चेयरमैन ने मनाया जयंती,सैकड़ो को दिलाई भाजपा की सदस्यता

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज:: पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयन्ती के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर में स्थित आदर्श जूनियर हाईस्कूल में दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्पित कर उनको नमन किया और उपस्थित लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी दिलाया। इस अवसर पालिका अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिये संम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले माँ भारती के सच्चे सेवक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस दौरान सभासद अनिल मद्धेशिया,राकेश जायसवाल,अभय कुमार एवं लिपिक रमाशंकर सिंह,कमलेश पासवान,प्रमोद पाठक,लल्लू गौड़ सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...